एक्सप्लोरर

Naxalite Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त, सामने आई ये बड़ी सच्चाई

Chhattisgarh News: बीजापुर के गंगालूर के लेन्द्रा और कोरचोली में 2 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षा बलों के जवानों ने तीन महिला समेत 13 नक्सलियों को ढेर कर दिया था.

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में मारे गये नक्सलियों की पहचान हो गयी है. 2 अप्रैल को बस्तर पुलिस ने मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को ढेर कर दिया था. मारे गये 11 नक्सली पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी (PLGA) कम्पनी नम्बर-2 के इनामी सदस्य थे.

2 अन्य नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है. आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 40 लाख से अधिक का इनाम घोषित था. पिछले 2 साल में पहली बार नक्सल संगठन को मुठभेड़ के दौरान जबरदस्त नुकसान हुआ है. ताड़मेटला में 76 जवानों की शहादत, दरभा में झीरम घाटी हमला कसालपाड़ और बुर्कापाल की घटनाओं में नक्सलियों के शामिल होने का आरोप है.

8 से 10 घंटे तक चली थी मुठभेड़

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षित ठिकाने गंगालूर के लेन्द्रा और कोरचोली में मुठभेड़ हुई थी. जंगल में जवानों की टीम और पीएलजीए कम्पनी नम्बर-2 के सदस्य आमने सामने आ गये. आईजी ने बताया कि मुठभेड़ लगभग 8 से 10 घंटे तक चली.

दोनों ओर से भीषण गोलीबारी की घटना हुई. मुठभेड़ में पीएलजीए के लड़ाकू नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया. मारे गये नक्सलियों के खिलाफ बस्तर संभाग में अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों का डटकर सामना किया.

पहचान में आए मारे गये नक्सली

मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया. 11 नक्सलियों की शिनाख्ती कर ली गई है. अन्य 2 की शिनाख्त होना बाकी है. जवानों ने एलएमजी, रायफल जैसे अत्याधुनिक हथियार मारे गए नक्सलियों के पास से बरामद किये हैं. मौके से नक्सल साहित्य और जरूरी दस्तावेज भी मिले हैं.

मारे गये 13 नक्सलियों में तीन महिला शामिल हैं. पीएलजीए कंपनी-2 के सदस्यों में सुखराम हेमला, हूंगा परसी, लक्खू कोरसा, दूला कुहराम, सोनू अवलम, सूदरु हेमला, चैतू पोटाम, लच्छू कड़ती, लक्ष्मी तांती, कमली कुंजाम की शिनाख्त हुई है. अन्य 2 मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त पुलिस कर रही है.

Raigarh News: चार माह में भी पूरा नहीं हुआ पार्किंग का काम, कैसे होगा रायगढ़ स्टेशन का विकास?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget