एक्सप्लोरर

Bastar Lok Sabha Election: पहले चरण की वोटिंग के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दलों को किया गया रवाना, सुकमा में सबसे ज्यादा जवान तैनात

Bastar Lok Sabha Election 2024: नक्सल प्रभावित बस्तर में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं.

Bastar Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा. नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में बने मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी को वायसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया. मतदान से दो दिन पहले अंदरूनी इलाकों में जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच इन मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया जा रहा है.

बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के इलाकों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है. मंगलवार (16 अप्रैल) को सुबह 6 बजे से ही मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक हेलीकॉप्टर की मदद से रवाना किया जा रहा है. खासकर घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में 42 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो पहुंच विहीन है और यहां वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से मतदान दलों को भेजा जा रहा 

आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदाने के लिए तैयारियां जोरशोर से जारी है. मतदान से पहले ही मतदान दलों को सुरक्षित मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है. मतदानकर्मियों के साथ मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है.

सुकमा में सबसे ज्यादा फोर्स की गई है तैनात
सुकमा जिला के निर्वाचन अधिकारी एस. हरीश ने बताया कि जिले के ऐसे इलाके जो घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं, यहां विधानसभा चुनाव के दौरान कई नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं. हालांकि यह इलाका पहुंच विहीन है, ऐसे में इस क्षेत्र के करीब 42 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल को हेलीकॉप्टर की मदद से रवाना किया जा रहा है. इसके लिए वायु सेवा के दो हेलीकॉप्टर में आये टेक्निकल समस्या की वजह से नक्सल प्रभावित इलाकों में लैंडिंग नहीं कर पाये. जिसके बाद सभी मतदानकर्मियों को वापस पुलिस लाइन हेलीपैड पर लाया गया है.

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही टेक्निकल समस्या दूर कर दोबारा हेलीकॉप्टर से ही दलों को रवाना किया जाएगा. इसके अलावा बीजापुर जिले में भी संवेदनशील इलाकों में बने मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टी को हेलीकॉप्टर से रवाना किए जाने का सिलसिला जारी है. उन्होंने बताया कि इन जिले में करीब 30 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया जा रहा है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा में भी कुछ अति संवेदनशील क्षेत्र में बने मतदान केंद्रों पर हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है. सुकमा में सबसे अधिक जवानों को तैनात किया .

300 से ज्यादा मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील
इन केंद्रों पर चुनाव आयोग की तरफ से मिली अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात किया गया है. 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को शांतिपर्वक और निष्पक्ष ढ़ंग संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद. निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, जिले में मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है.

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1957 मतदान केंद्र है, जिनमे 300 के करीब मतदान केंद्र  अति संवेदनशील क्षेत्र में मौजूद हैं, जहां पर चुनाव संपन्न कराना प्रशासन के लिए काफी चुनौती पूर्ण है. फिलहाल बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से आज रवाना किया जा रहा है.

अतिरिक्त फोर्स की गई है तैनाती
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई थी और सभी बटालियन बस्तर पहुंच चुकी है. रविवार शाम से ही बस्तर लोकसभा के अंतर्गत 6 जिलों में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में बनाये गए मतदान केंद्रों तक मतदान दलों को भेजने का सिलसिला शुरु हो चुका है. अंदरूनी इलाकों में हेलीकॉप्टर की मदद से ही मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है. संवेदशील मतदान केंद्रो पर पहले से ही बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: CG Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए छत्तसीगढ़ में की जाएगी MI-17 हेलीकॉप्टर की तैनाती, होगा अहम रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget