एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल, बिना शिक्षक संचालित हो रहे सैकड़ों स्कूल

Chhattisgarh News: बस्तर के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है. यहां के सैड़कों स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. कई स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षक नहीं हैं. 

Bastar Government School: छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पिछड़ते जा रहा है. यही वजह है कि इस बार के भी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में बस्तर जिले के टॉप टेन में कोई भी छात्र या छात्रा ने बाजी नहीं मारी. हालांकि लगातार परीक्षा परिणामों में छात्रों के पिछड़ने की वजह छात्रों के पढ़ाई में कमजोर होना बताया जा रहा है, लेकिन सच तो यह है कि जिले में शिक्षा की व्यवस्था बेहद दयनीय बनी हुई है. जिले में शिक्षकों की कमी की वजह से बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है.

जल्द पूरी होगी शिक्षकों की कमी

बस्तर जिले के 526 स्कूल एकमात्र शिक्षक के भरोसे चल रहा है. वहीं 143 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है. यानी यह स्कूल शिक्षक विहीन है. 16 जून से नए सत्र के तहत सभी स्कूल शुरू हो जाएंगे. वहीं हमेशा की तरह शिक्षा विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों की कमी पूरी कर ली जाएगी.

Chhattisgarh: नक्सलियों ने जनपितुरी सप्ताह मनाने का किया ऐलान, IG बोले पूरी तरह से सतर्क है पुलिस

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में शिक्षकों की भारी कमी

बस्तर जिले में शिक्षा का स्तर लगातार गिरते जा रहा है. जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. हालांकि शिक्षा विभाग के अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षकों को अटैच करने का दावा किया है लेकिन ये नहीं बताया जा रहा है कि कितने शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में अटैच किया जाएगा.

वर्तमान में बस्तर जिले के कुल 647 स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. इधर जिले में सबसे खराब स्थिति लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के स्कूलों की है. लगभग 94 स्कूल ऐसे हैं जहां एकमात्र शिक्षक ही पूरे स्कूल का संचालन करने का जिम्मा उठा रहे हैं, जबकि यहां के 33 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है. इसके अलावा बकावंड, बास्तानार और बस्तर ब्लॉक में भी एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे स्कूलों की संख्या काफी ज्यादा है.

25 फीसदी स्कूलों में बनी हुई है शिक्षकों की कमी 

इधर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने भी इस बात को स्वीकारा है कि वास्तव में शिक्षकों की कमी बस्तर जिले में बनी हुई है. शिक्षक विहीन शाला भी यहां पर संचालित हो रही है. हालांकि शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए व्यापम द्वारा लिए गए परीक्षा में उम्मीदवारों को बुलाने के लिए शासन से पत्र आ गए हैं.

शिक्षा अधिकारी का कहना है की जितना जल्दी हो सके शिक्षकों को बुलाकर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जाएगी. इधर बस्तर जिले में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की संख्या करीब 2 हजार से ज्यादा है. वहीं इनमें 25 फीसदी से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की व्यवस्था ही शिक्षा विभाग नहीं कर पाया है. इन हालातों में आने वाले शिक्षा सत्र में बच्चों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

Bilaspur News: बिलासपुर में पानीपूरी खाने से नौ साल की बच्ची की मौत, 20 से अधिक लोग बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget