एक्सप्लोरर

Bastar News: सरेंडर कर चुके नक्सलियों के लिए देश का पहला हब तैयार, 20 मई को सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

नक्सल प्रभावितों को एक ही जगह पर आवास से लेकर रोजगार देने का मॉडल देश के छत्तीसगढ़ में तैयार किया गया है. आगामी 20 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोन वर्राटू हब का उद्घाटन करेंगे.

Bastar News: देश में पहली बार सरेंडर नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों के लिए हब बनकर तैयार हो चुका है. हब छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बनाया गया है. लगभग 30 एकड़ में बनाये गए हब में सरेंडर नक्सली और नक्सल पीड़ितों के परिवार रह सकेंगे. जीवन यापन और रोजगार का अवसर मुहैया कराने के लिए कॉम्प्लेक्स, ट्रेनिंग सेंटर बनाकर भी दिए जाएंगे. हब का नाम शहीद महेंद्र कर्मा कॉलोनी के नाम से रखा जा रहा है.

लोन वर्रा टू हब का 20 मई को सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. सभी नक्सल प्रभावित जिलों में स्थानीय नक्सलियों के साथ ही बाहरी नक्सलियों को सरेंडर करने का मौका दिया जा रहा है. दंतेवाड़ा में पिछले एक साल से लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आइए) की शुरुआत की गई है.  लोन वर्रा टू अभियान के तहत अब तक 500 से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. नक्सलियों को पुनर्वास नीति का लाभ देने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता मद से लगभग 3 करोड़ की राशि खर्च कर लोन वर्राटू हब बनाया गया है. लोन वर्रा टू हब दंतेवाड़ा शहर के पास ही बनाया गया है. पिछले डेढ़ साल से तैयार हो रहे हब में सरेंडर नक्सली और नक्सल पीड़ित परिवारों को हर तरह से बेहतर जीवन यापन की सुविधा मिलेगी. नक्सल प्रभावितों को एक ही जगह पर आवास से लेकर रोजगार देने का मॉडल देश के छत्तीसगढ़ राज्य में ही तैयार किया गया है. दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आगामी 20 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोन वर्रा टू हब का उद्घाटन करेंगे.

Chhattisgarh: बिजली मैकेनिक की बेटी ने रचा इतिहास, जीता जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल

एक ही जगह पर आवास से लेकर रोजगार देने की सुविधा

दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि परिसर में कमेटी के तहत आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ज्यादा आवेदन होने पर लॉटरी पद्धति से चयन किया जाएगा. आवेदनों की संख्या कम होने पर बचे आवास को सरेंडर नक्सलियों को दिया जाएगा. एक ही जगह पर आवास से लेकर रोजगार भी दिया जाएगा. कलेक्टर ने बताया कि परिसर में रहने वाले नक्सल पीड़ित और सरेंडर नक्सलियों को शासन की तमाम योजनाओं से जोड़ा जाएगा. 30 एकड़ के टाउनशिप में 36 आवास, 20 दुकानें, 20 शेड निर्माण, सड़क, गार्डन, पार्किंग और पानी की सुविधा मिलेगी और एक आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाया जाएगा. वर्राटू हब में बने 36 आवासों के लिए 86 आवेदन आए हैं. आवास पाने के नियम भी बनाए गए हैं. नियमों में प्राथमिकता नक्सल पीड़ित परिवारों को दी जा रही है. बताया जा रहा है कि आवास 3 साल के लिए आबंटित होगा. परिवार के किसी भी सदस्य का शासकीय सेवा में आने और शासकीय आवास आंबटन होने पर एक महीने बाद मकान खाली करना होगा. तैयार हो चुके हब से नक्सल पीड़ित परिवारों और सरेंडर नक्सलियों में काफी खुशी है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप, शर्मीले सांपों की गिनती में है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget