एक्सप्लोरर

Watch: भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की खपत, ओवरलोड से सीएसईबी के मेन ट्रांसफार्मर में लगी आग

Bastar Electricity Crisis: ट्रांसफार्मर में आग लगने से जगदलपुर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी में अचानक बिजली की खपत बढ़ गयी है.

Chhattisgarh Heatwave: छत्तीसगढ़ का बस्तर भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है. आसमान से आग बरस रही है. गर्म मौसम में अचानक बिजली की खपर बढ़ गयी है. भीषण गर्मी में लगातार ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं. आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर में ओवरलोड बताया जा रहा है.

शुक्रवार को भी सीएसईबी के मेन ट्रांसफार्मर में ओवरलोड की वजह से आग लग गई. आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर धू धू कर जलने लगा. आगजनी की घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था. हादसे में जनहानि नहीं हुई.

ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली ऑफिस की बत्ती गुल हो गयी. जगदलपुर के कई इलाकों की भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस्तर में भीषण गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर पर भारी दबाव पड़ रहा है. घरों में ऐसी, कूलर, पंखों का इस्तेमाल बढ़ गया है.

ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की चपेट में आने के बाद ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. 

Watch: भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की खपत, ओवरलोड से सीएसईबी के मेन ट्रांसफार्मर में लगी आग

गर्मी में बढ़ा लोड, ट्रांसफार्मर में लग रही आग

सीएसईबी के मुख्य अभियंता सहदेव ठाकुर ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर दबाब बढ़ गया है. खासकर शहरी इलाकों में दिन रात ऐसी, कूलर, पंखे चलाने की वजह से कम वॉट के ट्रांसफार्मर में लोड अचानक बढ़ गया है. कई जगहों पर पुराने ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा है. अचानक लोड बढ़ने से कम वॉट के ट्रांसफार्मर में आग लग रही है. बिजली विभाग के कर्मचारी जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की कवायद में जुटे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget