एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर के खरीदी केंद्रों में मृत किसानों के नाम पर बेचा जा रहा धान, जानिए हैरान करनेवाला मामला

छत्तीसगढ़ में 1 नंवबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है. सरकार ने किसानों का एक-एक धान खरीदने का वादा किया है. इस बीच लापरवाही का मामला सामने आया है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मरे हुए लोग धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं. सुनने में जरूर अटपटा लगता होगा लेकिन कड़वा सच है. जिला सहकारी मर्यादित बैंक ने कई वर्षों से किसानों के पंजीयन सूची को अपडेट नहीं कराया है. इसलिए प्रबंधन के पास मौजूद लिस्ट में मरे हुए लोगों का नाम मौजूद है और बकायदा उनका पंजीयन भी जीवित है. विडंबना देखिए कि मृत किसानों के नामों से उपार्जन केंद्रों में धान भी बेचा जा रहा है.

राजस्व विभाग की टीम की जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ. टीम उपार्जन केंद्रों में जांच करने पहुंची थी. किसानों के पंजीयन की सूची में काफी गड़बड़ी पाई गई. तत्काल प्रभाव से राजस्व विभाग की टीम ने लगभग 3 हजार 745 किसानों का पंजीयन निरस्त कर दिया. टीम ने जांच में पाया कि पंजीयन में कई तरह की गड़बड़ियां हैं. कुछ मृत किसानों के नाम पर भी पंजीयन करवाया गया था और बकायदा इनके नामों से किसान धान भी बेचने आ रहे थे. राजस्व विभाग ने जांच कर पंजीयन को निरस्त कर दिया.

मृत किसानों के नाम पर बेचा जा रहा था धान

छत्तीसगढ़ में 1 नंवबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है. सरकार ने किसानों का एक-एक धान खरीदने का वायदा भी कर रखा है. इस बीच जिला सहकारी मर्यादित बैंक प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मृत किसानों के नाम पर धान बेचा जा रहा है. अनियमितता कई वर्षों जारी थी.

इस साल राजस्व विभाग की टीम ने पंजीयन में भारी गड़बड़ी पाई. कई मृत किसानों के नाम पर धान बेचने का पंजीयन करवाया गया है. आशंका है कि वर्षों पहले मृत किसानों के पंजीयन पर गलत तरीके से अवैध धान बेचकर मोटी कमाई की गई. कई किसानों के पंजीयन को जिंदा रखा गया. सबंधित अधिकारी अब इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं. कई बार देखने में आता है कि किसानों को नियमों की जानकारी नहीं होने का भी खामियाजा भुगतना पड़ता है. 

सबसे ज्यादा कांकेर जिले में मिले फर्जी नाम

राजस्व विभाग की जांच में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ. लगभग 3 हजार 745 किसानों के पंजीयन निरस्त किए गए. सबसे ज्यादा कांकेर जिले में पंजीयन निरस्तीकरण के मामले सामने आए हैं.  कांकेर में 2541 किसानों का पंजीयन निरस्त हुआ है. दूसरे नंबर बस्तर में 405, कोंडागांव में 257, बीजापुर में 230, नारायणपुर में 39 और सुकमा में 75 पंजीयन निरस्त हुए हैं. जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों का कहना है कि किसानों से अपील की गई थी कि पंजीयन के लिए रिकॉर्ड दुरुस्त कराएं. इस वजह से भी कुछ किसानों के पंजीयन निरस्त हुए हैं. फिलहाल अब किसानों के पंजीयन की सूची को पूरी तरह से दुरुस्त कर लेने का वादा अधिकारियों ने किया है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: सूरजपुर में पुल बने 5 साल बीत गए लेकिन नहीं बनी रोड, कच्ची सड़क से दर्जनों गांव के लोग परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget