एक्सप्लोरर

Balrampur Murder Case: कलयुगी बेटे की करतूत, शराब के नशे में मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

कुल्हाड़ी के हमले से मां की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही आरोपी कोंदवा कोरवा घर से भाग गया. अगली सुबह पत्नी ने राजपुर थाना में पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.

Balrampur Crime News: बलरामपुर जिले में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी. कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया. आरोपी मां से पैसे की मांग कर रहा था. मां के पैसे नहीं होने की बात पर बेटे को गुस्सा आ गया और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. अगली सुबह आरोपी की पत्नी ने पुलिस थाना में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामला राजपुर थानाक्षेत्र का है. 

शराबी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से मार डाला

बताया जाता है कि ग्राम पंचायत पहाड़खडूवा निवासी कोंदवा कोरवा आदतन शराबी है. बुधवार को मां और पत्नी काम के लिए गए हुए थे. घर पर अकेले बैठकर बेटा शराब पी रहा था. शाम को मां और पत्नी के काम से घर लौटने पर पैसे की मांग करने लगा. शराबी बेटे की मांग पर मां ने जवाब दिया कि अभी मजदूरी के पैसे नहीं मिले हैं. रविवार को मजदूरी मिलने पर पैसा दे देगी. मां की बात कोंदवा कोरवा को रास नहीं आई. गुस्से में सबसे पहले पत्नी को पीटा और फिर मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

Raigarh: रायगढ़ में 20 महिलाओं के नाम पर लोन की ठगी, बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

कुल्हाड़ी के हमले से मां की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही आरोपी कोंदवा कोरवा घर से भाग गया. अगली सुबह पत्नी ने राजपुर थाना में पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जल्द ही आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में आ गया. धारा 302 का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

पत्नी की एफआईआर पर पुलिस ने पकड़ा

विवेचक अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि आज सुनीता कोरवा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. पत्नी ने बताया कि पति कोंदवा कोरवा ने 24 अगस्त की रात लगभग 10 बजे मां से पैसे की मांग की. मां ने रविवार को मजदूरी मिलने की बात कही. मां का जवाब सुनकर कोंदवा कोरवा नाराज हो गया और कुल्हाड़ी से धावा बोल दिया. कुल्हाड़ी की चोट से मां की मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में था. पैसे नहीं देने पर ही बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा है. 

Raipur Crime News: रायपुर में SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के सिर पर हथौड़ा मारकर लूट लिए रुपये, देखिए वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget