एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बारिश-ओलावृष्टि ने सब्जी और फसल को बर्बाद किया, किसान चिंता में, प्रशासन कर रहा नुकसान का आंकलन

अब खराब हो चुकी फसल और व्यर्थ गई मेहनत से लाचार किसान ये मान रहे हैं कि भले ही प्रशासन उन्हें मुआवजा दे देगा लेकिन जिस दाम पर ये सब्जियां बिकतीं उतनी कीमत कोई नहीं दे पाएगा.

Chhattisgarh News: उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पखवाड़े भर में दूसरी बार मौसम ने करवट लिया है. जिसकी वजह से जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का प्रभाव पड़ा और इन गांवों में सब्जी की फसल को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि कलेक्टर ने ओलावृष्टि प्रभावित इलाकों में राजस्व अमले को भेजकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं लेकिन फिलहाल इस नुकसान ने किसानों के माथे में चिंता की लकीर खींच दी हैं.

सब्जी की फसल खराब हुई
जिले के ओलावृष्टि प्रभावित इलाकों में अकेले बलरामपुर विकासखंड की बात करें तो यहां के दर्जन भर गांव ओलावृष्टि से जमकर प्रभावित हुए हैं. इनमें भेदमी, पुटसुरा, भैंसामुंडा, सागरपुर, बनौर, ओबरी, कृष्णानगर, बरदर, चितविश्रामपुर जैसे गांव शामिल हैं जहां किसानों की सब्जी की फसल में ओलावृष्टि की मोटी मोटी परत जम गई थी. सरसो, आलू, टमाटर, गोभी की फसल जमकर खराब हुई है.


Chhattisgarh News: बारिश-ओलावृष्टि ने सब्जी और फसल को बर्बाद किया, किसान चिंता में, प्रशासन कर रहा नुकसान का आंकलन

ऐसी ओलावृष्टि का किसानों को नहीं था अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बीते दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी लेकिन किसी किसानों को इस बात का अनुमान नहीं था ओलावृष्टि इस कदर होगी. लिहाजा अब खराब हो चुकी फसल और व्यर्थ गई मेहनत से लाचार किसान ये मान रहे हैं कि भले ही प्रशासन उन्हें मुआवजा दे देगा लेकिन जिस दाम पर ये सब्जियां बिकतीं उतनी कीमत कोई नहीं दे पाएगा.

नुकसान का आकलन किया जा रहा
किसानों पर आई बिन मौसम आफत के बाद राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि धीरज सिंहदेव भी बलरामपुर के प्रभावित गांव पहुंचे और प्रभावित खेतों का निरीक्षण करके उन्होंने किसानों से मुलाकात की. वहीं जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार ने ओलावृष्टि प्रभावित इलाकों में राजस्व अमले को भेज दिया है जो फिलहाल किसानों के नुकसान हुए फसल और सब्जी का आंकलन कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बजट सत्र को एक महीना आगे टालने की तैयारी, विधानसभा अध्यक्ष ने बताई ये वजह

Bastar News: छह टेक्नीशियनों के भरोसे बस्तर का बड़ा अस्पताल, कोरोना जांच के लिए हफ्ते भर से पड़े हैं सैंपल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget