एक्सप्लोरर

Balod: तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल, फॉर्म हाउस में घुसकर पालतू कुत्ते को बनाया शिकार

Chhattisgarh: इस फार्म हाउस के नजदीक ही मुर्गी फार्म भी था, लेकिन इस जंगली तेंदुए ने वहां कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. इस तेंदुए से बचने के लिए वन विभाग के लोगों से अपील भी कर रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद (Balod) जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में एक तेंदुआ ने आतंक मचा रखा है. इस तेंदुए ने अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है. अब यह स्थिति है कि लोग लोग इस तेंदुए के दहशत में जी रहे हैं. लोगों को डर है कि यह तेंदुआ अब उनके बच्चे या उनपर हमला ना कर दे. ताजा मामले में इस तेंदुए ने एक फॉर्म हाउस में घुसकर एक कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बनाया. तेंदुए का शिकार करने की पूरी घटना फार्म हाऊस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ

बालोद जिला के ग्राम सोनईडोंगरी के एक निजी फार्म हाउस में रात करीब 2 बजे एक तेंदुए ने घुसकर कुत्ते के बच्चे को अपने साथ उठा ले गया और अपना शिकार बना डाला. ये सारी घटना फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया गया है कि नजदीक में ही तीन मुर्गी फार्म भी थे, लेकिन वहां तेंदुए ने किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया. वहीं तेंदुए ने ग्राम हितेकसा और पेटेचुआ में भी कई मवेशियों को अपना निशाना बनाया.

सीसीटीवी वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से यह तेंदुआ जंगल की तरफ से आता है और फॉर्म हाउस में चुपके से कूदकर घुसता है. उसके बाद अपने शातिराना अंदाज में धीरे-धीरे सरकते हुए फार्महाउस के सामने बैठा हुए, कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बनाता है. इसके बाद यह तेंदुआ कुत्ते के बच्चे को अपने मुंह में दबाकर एक बड़ी दीवार को फांदते हुए जंगल की तरफ चला जाता गया. कुत्ते के बच्चे की आवाज सुनकर वहां फार्म हाउस में मौजूद एक और बड़ा कुत्ता आता है और वह भौंकने लगता है. तब तक यह शातिर तेंदुआ कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बना कर फरार हो चुका होता है.

वन विभाग इलाके में करा रहा है मुनादी

बालोद डीएफओ आयुष जैन ने कहा कि हमारे विभाग की टीम लगातार उस क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर रही है और आसपास के क्षेत्र में मुनादी करा दी गई. साथ ही लोगों से अपील की है कि जो भी पालतू जानवर है, उसे घर में बांधकर रखें और घरों में लाइट जला कर रखें. वन मंडल अधिकारी ने अपील की है कि शाम होने के बाद घर से बाहर न निकलें. वन विभाग के लोग इस तेंदुए पर निगरानी रखे हुए हैं और उसे पकड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sukma: 11 साल पहले जिस IAS को नक्सलियों ने किया था किडनैप, कोर्ट में उसे नहीं पहचान पाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget