एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हुआ सरगुजा, बढ़ी राम दरबार की मुर्तियों की मांग

Ram Mandir Opening: सरगुजा में रामध्वज की मांग भी भारी तादात में हो रही है. इसके लिए पूजा सामग्री दुकानों के साथ-साथ फुटकर विक्रेताओं ने भी अब दुकानों में रामध्वज सजा लिए हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन और रमलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है. इसका असर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Surguja) जिले में भी देखने को मिल रहा है. यहां रामदरबार और बजरंग बली के मूर्ति की डिमांड भी काफी अधिक बढ़ गई है. जहां साल भर में अम्बिकापुर नगर के प्रतिष्ठान मूर्ति भंडार से आठ से दस बड़ी मूर्तियों की बिक्री होती रही, वहीं इस बार सिर्फ जनवरी माह में ही यह संख्या 15 से 18 तक पहुंच गई है. 

इसके साथ ही घरों के लिए महीने में एक दो पीतल की रामदरबार की मूर्ति की जगह अब लगभग हर रोज इसकी खरीददारी हो रही है. मूर्ति भंडार के संचालक श्याम मोटवानी ने बताया कि सरगुजा में राजस्थान के अचनेरा धौलपुर से लाल पत्थर के भगवान हनुमान की मूर्ति पहुंच रही है. श्याम मोटवानी ने बताया कि छितौली से काले मार्बल के शिवलिंग और मकराना, डौसा और किशनगढ़ से सफेद मार्बल के रामदरबार की मूर्तियां लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैं. 

राम दरबार की मूर्ति की डिमांड बढ़ी
श्याम मोटवानी ने बताया कि वियतनाम मार्बल से भी अब राजस्थान के कारीगर राम दरबार की मूर्ति तैयार कर रहे हैं और इसकी डिमांड भी बढ़ी है. मूर्ति भंडार में भारतीय और वियतनाम मार्बल से बनी रामदरबार की मूर्ति की कीमत 12 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक है. वहीं पीतल की रामदरबार की मूर्तियों की कीमत पांच सौ रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक है. सरगुजा में रामध्वज की मांग भी भारी तादात में हो रही है. इसके लिए पूजा सामग्री दुकानों के साथ-साथ फुटकर विक्रेताओं ने भी अब दुकानों में रामध्वज सजा लिए हैं.

पहली बार सरगुजा में रामध्वज की मांग बढ़ी
घरों और छतों में लगाने के लिए पहली बार सरगुजा में रामध्वज की मांग इतनी बड़ी तादात में हो रही है. एक पूजा सामग्री के संचालक ने बताया कि पहली बार सरगुजा में आधे से लेकर दो मीटर तक के रामध्वज की बिक्री भारी तादात में हो रही है. राम भक्त श्रद्धालु प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में फहराने के लिए इसकी मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अधिकतर मीडियम साइज के ध्वज की मांग ज्यादा है. मंदिर और घरों में फहराए जाने के लिए दो-दो मीटर तक के ध्वज की डिमांड भी लगातार आ रही है.

अम्बिकापुर के मंदिरों में प्रशासन का स्वच्छता अभियान
यह ध्वज 50 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं. वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस को लेकर राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम अम्बिकापुर के महामाया मंदिर, ब्रम्ह वॉर्ड के राम मंदिर, गांधीनगर के हनुमान मंदिर और साईं मंदिर सहित अन्य स्थलों की सफाई भी की गई. इस स्वच्छता अभियान में जनप्रतिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनसामान्य सभी हिस्सा ले रहे हैं. इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंं-Chhattisgarh: मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली रतन कश्यप उर्फ सलाम, आधे घंटे के जॉइंट ऑपरेशन में जवानों ने किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget