एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App: 'जहां मनीष सिसौदिया-सत्येंद्र जैन हैं वहां आपको भी...', अनुराग ठाकुर का CM बघेल पर बड़ा हमला

Mahadev Betting App News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के 75 साल के भ्रष्टाचार में सीएम भूपेश बघेल का एक ऐसा उदाहरण आया है कि जिन्होंने एक नहीं अनेक भ्रष्टाचार किए हैं.

Anurag Thakur Attack CM Bhupesh Baghel On Mahadev App Case: छत्तीसगढ़ में एक तरफ आज (मंगलवार को) बीस सीटों पर वोटिंग हो रही है. वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के  महादेव ऐप (Mahadev App) और सीएम भूपेश बघेल (Bhuesh Baghel) पर किए दावे के बाद बीजेपी (BJP) प्रदेश में काका के नाम से मशहुर मुख्यमंत्री बघेल पर लगातार हमले कर रही है. पीएम मोदी (Narendra Modi) से लेकर बीजेपी के तमाम बड़े नेता सीएम भूपेश को इस मामले में घेर रहे हैं. इसी क्रम में अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी महादेव ऐप मामले में सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला है. 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा "देश के 75 सालों के भ्रष्टाचार में सीएम भूपेश बघेल का एक ऐसा उदाहरण आया है कि जिन्होंने एक नहीं अनेक भ्रष्टाचार किए हैं. उनकी सरकार में गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पेपर लीक घोटाला और अब महादेव ऐप घोटाला हुआ है. उनकी सरकार घोटाले पर घोटाला कर रही है. सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में कहते हैं घोटाला करो, भ्रष्टाचार करो और 'भुपे' करो मतलब सीएम को भुगतान करो. सीएम भूपेश बघेल ने 508 कोरड़ रुपये महादेव ऐप से लिए.

अनुराग ठाकुर ने सीएम बघेल पर बोला हमला
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऐप से ये पैसे इसलिए लिए, क्योंकि प्रदेश की पुलिस महादेव ऐप वालों को टाइट रखे और उनको तंग करती रहे. साथ में सीएम भूपेश बघेल की जेबे भरती रहे, ताकि उस पैसे से सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस आलाकमान की जेब भरते रहें. अब ये सवाल उठता है कि सीएम भूपेश बघेल ने इस ऐप को ब्लॉक क्यों नहीं किया?

क्या उन्होंने ऐप को ब्लॉक करने के लिए पत्र लिखा? इससे साफ पता चलता है कि वो (सीएम भूपेश बघेल) ऐप चलाने वालों के साथ सट्टे से पैसा कमा रहे थे. इतना ही नहीं सट्टे का ये पैसा सत्ता में आने के लिए उपयोग कर रहे थे. अब जब पोल खुल गई है, तो सीएम भूपेश बघेल सवालों के जवाब नहीं देते. 

अनुराग ठाकुर ने कहा "सीएम भूपेश सवालों से कितना भागोगे. अब छत्तीसगढ़ कह रहा है, 'भाग भूपेश भाग' जितना भागोगे सीएम भूपेश बघेल जनता भगाएगी. फिर एजेंसियां आपको पकड़कर लाएंगी. उन्होंने कहा जहां मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन हैं और सीएम अरविंद केजरीवाल जाने वाले हैं, वहां आपको भी जगह मिलेगी."

Chhattisgarh Election 2023: वोटिंग के बीच पूर्व CM रमन सिंह ने किया जीत का दावा, बोले- 'BJP पूरी बहुमत से सरकार बनाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget