एक्सप्लोरर

Election 2023: बजट में महिलाओं का रखा गया विशेष ध्यान, क्या चुनावी साल में CM बघेल के आएगा काम?

Chhattisgarh : प्रदेश के विधानसभा में मुख्यमंत्री ने जो बजट पेश किया लोगों ने उसकी चुनावी बजट कहकर उसकी आलोचना की लेकिन मुख्यमंत्री ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा.

Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी साल होने की वजह से इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने जो बजट पेश किया है उसे लोग चुनावी बजट भी कह रहे हैं. लंबे समय से हड़ताल पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं. छत्तीसगढ़ में 46660 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है. जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

बजट पेश होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर बजट में उनका मानदेय बढ़ाये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया. बजट में मानदेय बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताने बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका विधानसभा पहुंची. महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से आज प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं में खुशी की लहर है.

सीएम ने डबल किया कार्यकर्ताओं का मानदेय

साल 2023-24 के बजट की घोषणा के अनुसार, महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण के लिए प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 06 हजार 500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति माह करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है. इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 03 हजार 250 रुपये से बढ़ाकर 05 हजार रुपये प्रति माह करने और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 04 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 07 हजार 500 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है.

आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा

बहरहाल चुनावी साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बतौर वित्त मंत्री अपना आखिरी बजट पेश किया है. इस बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई है. साथ ही महिलाओं काफी इस बजट में ध्यान रखा गया है. इस साल चुनाव होने वाले हैं ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि इस बजट का असर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कितना रहेगा. क्या इस बजट का फायदा कांग्रेस को मिल पाएगा या फिर जनता इस बजट को नकारते हुए किसी अन्य पार्टी कि सरकार छत्तीसगढ़ में बनाती है. यह तो विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा.

ये भी पढ़ें :-

Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ के बजट में कृषि पर विशेष फोकस, जानिए कहां-कहां कितनी रकम होगी खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget