एक्सप्लोरर

Amit Shah Chhattisgarh Visit: 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दौरे पर होंगे अमित शाह, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 27 अगस्त को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम को वापस दिल्ली लौट जायेंगे.

Amit Shah Visit in Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह करीब 5 घंटे छत्तीसगढ़ में बिताएंगे. कई कार्यक्रमों में शिरकत के बाद अमित शाह शाम को बीजेपी (BJP) की भी बैठक लेंगे. अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का शेड्यूल जारी किया गया है. शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह 27 अगस्त शनिवार को दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) पहुंचेंगे और शाम को वापस दिल्ली (Delhi) लौट जायेंगे. दिल्ली से अमित शाह की रवानगी 12:20 बजे होगी और 2:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा. 

कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 

एयरपोर्ट से निकलकर अमित शाह सीधे छत्तीसगढ़ की राजधानी में एनआईए के मुख्यालय जाएंगे. ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक अमित शाह एनआईए की बिल्डिंग (NIA Building) के लोकार्पण समारोह में रहेंगे. 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (Deendayal Upadhyaya Auditorium) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर लिखी गई किताब मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी (Modi@20: Dreams Meet Delivery) का कार्यक्रम है. अमित शाह साढ़े 5 बजे तक कार्यक्रम में रहने के बाद बीजेपी कार्यालय जाएंगे.

Bastar News: लोगों का हुजूम, बंधे हाथ और आंखों पर पट्टी, नक्सलियों ने जारी किया 'जन अदालत' का वीडियो

बीजेपी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव पर कर सकते हैं मंथन

बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर अमित शाह  7:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बीजेपी कार्यालय में आयोजित बैठक पर सबकी नजर रहेंगी. बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव के बाद पहली बार अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. शेड्यूल के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े 6 बजे तक एक घंटे की बीजेपी नेताओं संग अमित शाह की मीटिंग है. मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है. बताया जा रहा है कि बैठक में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति पर भी समीक्षा की जा सकती है.

Bastar: लोक लेखा समिति की स्वागत रैली में पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, BJP ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget