एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित इरकभट्टी पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, घोटूल में करेंगे ग्रामीणों से मुलाकात

Chhattisgarh News: गृहमंत्री अमित शाह सोमवार (23 जून) को नारायणपुर के नक्सल प्रभावित इरकभट्टी पहुंचेंगे. वे ग्रामीणों से विकास पर संवाद करेंगे. इसके बाद नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे.

Amit Shah In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके इरकभट्टी में गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कहा जाता है कि इस गांव में पहले नक्सलियों के आतंक की पंचायतें लगती थीं. वहीं, अब देश के गृहमंत्री अमित शाह सोमवार (23 जून) को यहां के स्थानीय ग्रामीणों से विकास पर संवाद करने पहुंचेंगे.

गृहमंत्री के दौरे को लेकर नारायणपुर जिला प्रशासन से लेकर BSF, ITBP और स्थानीय बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद हैं. गृहमंत्री के प्रवास को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. गृहमंत्री अमित शाह गांव के पारंपरिक घोटूल में ग्रामीणों से सीधी बातचीत करेंगे, जहां ग्रामीण विकास से जुड़े सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर गृहमंत्री से मांग करेंगे.

आदिवासी कल्चर के पारंपरिक तरीके से होगा गृहमंत्री का स्वागत 

खास बात यह है कि ग्रामीण बस्तर के आदिवासी कल्चर में पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करने की योजना बना रहे हैं. इस दौरान गृहमंत्री को ग्रामीण मंडिया पेज (पेय पदार्थ) पिलाकर उनका स्वागत करेंगे. गौरतलब है कि यही इरकभट्टी गांव कुछ साल पहले नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था, जहां किसी भी सरकारी कार्यक्रम का नक्सलियों के आदेश पर ग्रामीण भी खुला विरोध करते थे.

लेकिन यहां BSF कैंप खुलने  के बाद नक्सली घटनाओं में भारी कमी आई है और जवान ग्रामीणों का भरोसा जीतने में भी कामयाब हुए हैं. बस्तर के IG सुंदरराज पी के मुताबिक देश के गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से इरकभट्टी के BSF कैम्प पहुंचेंगे. यहां आसपास के स्थानीय ग्रामीणों से आदिवासियों की पारंपरिक घोटुल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे.

 नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से गृहमंत्री करेंगे मुलाकात 

IG ने बताया कि गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं, नारायणपुर जिले के सभी पुलिस कैंप और थानों को अलर्ट किया गया है. गृहमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात करने के साथ ही नक्सल मोर्चे पर तैनात DRG और BSF के जवानों से भी मुलाकात करेंगे.

अबूझमाड़ का इरकभट्टी वही इलाका है, जहां बीते 21 मई को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने डेढ़ करोड़ रूपए के ईनामी नक्सली CPI महासचिव बसवराजू को मार गिराया था. इस बड़ी उपलब्धि के बाद से गृहमंत्री अमित शाह जवानों का हौसला अफजाई करने बस्तर पहुंचे, उनसे मुलाकात करने की बात कही थी. इधर गृहमंत्री से मिलने जवान भी काफी उत्साहित है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget