एक्सप्लोरर

Bilaspur: मेरे मोहल्ले में ध्वनि प्रदूषण हो रहा है, पढ़ाई नहीं हो सकी, प्लीज सर पास कर दीजिएगा

Chhattisgarh News: बिलासपुर में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक छात्र ने उत्तर के बजाय अपनी समस्याओं पर एक नोट लिखकर जमा कर दिया जिसे देखकर कॉपी जांचने वाले टीचर भी हंस पड़े.

Bilaspur News: बिलासपुर में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक छात्र ने अपनी समस्याओं पर एक नोट लिखकर जमा कर दिया. छात्र ने लिखा ''मेरे मोहल्ले में दो-तीन दिनों से ध्वनि प्रदूषण हो रहा है. इसलिए पढ़ाई नहीं हो सकी. प्लीज सर पास कर दीजिएगा.'' माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड के गणित विषय की उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने नोट लिखा. इसको पढ़ कर बोर्ड का मूल्यांकन करने वाले व्याख्याता भी हंस पड़े. लेकिन छात्र की मदद करने में असमर्थ रहे.

माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल का मूल्यांकन बिलासपुर शहर के दो सेंटर गवर्नमेंट हिन्दी माध्यम सेजेस स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला को बनाया गया है. यहां करीब 600 व्याख्याता उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं. बोर्ड का मूल्यांकन विगत 25 मार्च से शुरू हुआ है. इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दोनों सेंटरों को 15 अप्रैल तक कापियों की जांच पूरा करने का टारगेट दिया है. इसके हिसाब से मूल्यांकन चल रहा है. 

दसवीं बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है. वहीं बारहवीं बोर्ड की कापियों की जांच भी अंतिम चरण में चल रहा है. इसलिए निर्धारित डेट लाइन तक पूरा कार्य निपट जाने की पूरी संभावना है. अधिक से अधिक एक-दो दिनों के अतिरिक्त समय में मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मई के प्रथम सप्ताह में बोर्ड के नतीजे जारी करने की तैयारी है.

ध्वनि प्रदूषण गंभीर मामला पर कोई ध्यान नहीं देता

ध्वनि प्रदुषण एक गंभीर मामला है. जो शहर में लगातार बढ़ रहे है. पहले प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सभी तरह के ध्वनि यंत्रों पर प्रतिबंध करने का आदेश जारी किया जाता था. साथ ही उसका कड़ाई से पालन कराया जाता था. उक्त औपचारिकता अभी भी पूरी की जाती है. लेकिन आदेश जारी करने वाले ही उसको भूल जाते हैं. इसलिए लोग धड़ल्ले से बोर्ड परीक्षा के दौरान ध्वनि यंत्रों का उपयोग कर छात्रों की पढ़ाई में खलल डालते हैं. इसके बाद भी उसको रोकने वाला कोई नहीं है.

ये भी पढ़ें :- Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 326 कोरोना केस, जानें कितनी हैं एक्टिव मरीजों की संख्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget