एक्सप्लोरर

Bihar News: हल्द्वानी में बिहार के युवक की हो गई थी हत्या, SSP ने बताया बनभूलपुरा हिंसा में नहीं, अवैध संबंध में हुआ था मर्डर

Arrah News: भोजपुर जिले के प्रकाश कुमार की हत्या हल्द्वानी में हो गई थी. इस मामले में हल्द्वानी के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने हत्या के पीछे की वजह बताया.

आरा: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भोजपुर जिले के छीनेगांव निवासी प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में हल्द्वानी एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुरुवार को का खुलासा किया है. एसएसपी ने बताया कि प्रकाश की हत्या बनभूलपुरा हिंसा में नहीं हुई बल्कि नैनीताल पुलिस के एक सिपाही की पत्नी से अवैध संबंध की वजह से हुई है. इस हत्या कांड में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि चोरगलिया थाने के सिपाही ने प्रकाश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या की थी. सिपाही की पत्नी से उसका अवैध संबंध था. इस वारदात को सिपाही, उसकी पत्नी व उसे साले समेत पांच लोगों ने अंजाम दिया. आरोपितों ने बनभूलपुरा दंगे में मौत दिखाने के लिए हत्या को गौला नदी के आंवला चौकी गेट के पास अंजाम दिया था. मामले में सिपाही को गिरफ्तार करते हुए निलंबित भी कर दिया गया है.

सितारंगज में प्रकाश रह चुका था

एसएसपी ने बताया कि 9 फरवरी को आंवला चौकी गेट के पास बिहार के भोजपुर निवासी 25 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज का शव मिला था. प्रारंभिक जांच में ही युवक की हत्या की बात सामने आई थी. इस पर बनभूलपुरा थाने में अज्ञातों के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी की गई थी. एसओजी ने सर्विलांस की मदद ली और मोबाइल की जांच की तो समने आया कि प्रकाश कुमार सिंह सितारंगज कुछ साल पहले काम कर चुका था. इसी बीच उसकी दोस्ती वहीं के रहने वाले सूरज बाईन से हो गई थी. 

कर रहा था ब्लैकमेलिंग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरज के जरिए प्रकाश की देस्ती चोरगलिया थाने के सिपाही बीरेंद्र सिंह के साले प्रेम सिंह से हुईं और घर आना-जाना शुरू हो गया. इस दौरान प्रकाश का संपर्क सिपाही की पत्नी से हुआ और उसने उससे अवैध संबंध हो गया. इस दौरान उसने वीडियो बनाया और सिपाही की पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा. प्रकाश सिपाही की पत्नी से हजारों रुपये ले चुका था. बैंक खाता खाली होने के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने यह बात अपने सिपाही पति को बताई.

हत्या की रची थी साजिश

इसके बाद सिपाही ने पत्नी, साले और अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रकाश की हत्या की साजिश रची. आठ फरवरी को उसे हल्द्वानी में आंवला चौकी गेट के पास प्रकाश को बुलाया, जहां सिपाही ने उसे गोली मार दी. इस घटना को बनभूलपुरा ढंग से जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस से बच नहीं पाए. चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक महिला आरोपित प्रियंका फरार है.

गिरफ्तार सिपाही ने कबूला अपराध- पुलिस 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सिपाही बिरेंद्र सिंह ने कबूला कि उसने गोली अवैध पिस्टल से मारी थी. इससे पहले प्रकाश से अवैध संबंध का वीडियो डिलीट करने को कहा था. जब वह नहीं माना तो गोली मार दी. इसी बीच वनभूलपुरा दंगा हो गया. उन्हें लगा था कि वह पुलिस से बच जाएंगे. वहीं, जब मृतक प्रकाश के घर वालों से हत्या के संबंध में शुक्रवार को बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया.

ये भी पढे़ं: क्या आपने भी देखा है बिहार में लोकसभा चुनाव की तारीख वाला वायरल पोस्ट? जानें सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget