एक्सप्लोरर

बिहार के बेतिया में विवाहिता की हत्या, जमीन खोदकर पुलिस ने शव किया बरामद

Woman Murder: महिला का विवाह छह साल पहले सनोज पासवान के साथ हुआ था. इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था. इनका एक पुत्र भी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bettiah Crime News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर एक महिला का शव बरामद किया गया. आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर जमीन खोदकर दफना दिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मझरिया शेख गांव में महिला की हत्या

पुलिस के मुताबिक, मझरिया शेख गांव में एक महिला का जमीन में गड़ा हुआ शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

बताया जा रहा है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव की रहने वाली प्रमिला का विवाह छह साल पहले सनोज पासवान के साथ हुआ था. इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था. इनका एक पुत्र भी है. 

ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को तड़के प्रमिला के ससुराल वालों ने उसके मायके फोन कर सूचना दी थी कि वह दो दिनों से गायब है. इसके बाद मायके के लोग मझरिया शेख गांव पहुंचे. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जब इन लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस के आने की सूचना के बाद ससुराल पक्ष वाले फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने विवाहिता के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हो गया. 

पुलिस ने बोरी में बंधे शव को बरामद

पुलिस ने मनोज पासवान की निशानदेही के बाद बोरी में बंधे शव को बरामद किया. पुलिस ने दो दिन पूर्व हत्या की आशंका व्यक्त की. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। इस मामले की जांच की जा रही है और फरार लोगों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: बिहार के पटना में बम विस्फोट, 6 साल की बच्ची झुलसी, दहल उठा इलाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget