एक्सप्लोरर

क्या JDU में हो जाएगा RLSP का विलय? उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अखबारों एवं मीडिया चैनलों पर चल रही रालोसपा विलय की खबरें गलत और बेबुनियाद है. बिहार और देश के लोगों और रालोसपा साथियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी.

पटना: सूबे के मुखिया और पूर्व जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से रविवार को आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बिहार के सियासी गलियारों में यह चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी कि कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी का जेडीयू में विलय हो सकता है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के भी जेडीयू में शामिल होने की चर्चाएं थीं. हालांकि, इन सभी चर्चाओं पर खुद आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने अब विराम लग दिया है.

कुशवाहा ने ट्वीट कर कही ये बात

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि अखबारों एवं मीडिया चैनलों पर चल रही रालोसपा विलय की खबरें गलत और बेबुनियाद है. बिहार और देश के लोगों और रालोसपा साथियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी.

जेडीयू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कही थी ये बात

गौरतलब, कुशवाहा और सीएम नीतीश की मुलाकात को लेकर जारी चर्चाओं के बीच जब इस संबंध में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू परिवार के सदस्य हैं. ऐसा में यह मिलना स्वाभाविक मिलना था. हम लोग काफी समय तक अलग भी रहे हैं, लेकिन हमारे विचार एक हैं. ऐसे में यदि वह जेडीयू में आना चाहते हैं, तो यह स्वाभाविक है.

उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि जल्द ही वह जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. कुछ चीजों में समय लगता है. लेकिन थोड़ा इंतजार कीजिये, जल्द अच्छी सूचना मिलेगी. हालांकि, आरएलएसपी सुप्रीमो ने फिलहाल खुद ही इन सभी कयासों पर विराम लग दिया है. लेकिन राजनीति संभावनाओं का खेल है, इसमें कब क्या परिवर्तन हो जाए कहना मुश्किल है.

पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं नेता

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. 122 विधानसभा सीटों पर लड़ने के बावजूद पार्टी 43 सीटों पर सिमट गई थी. ऐसे में पार्टी को मजबूत करने के लिए जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह और सीएम नीतीश इनदिनों हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बजट क्यों पसन्द आया ! जानिए उनकी जुबानी Budget 2021: तेज प्रताप यादव का तंज- 'जमीन बेचकर मोटरसाइकिल खरीदी और कहा अच्छे दिन आ गए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget