एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने जिस 'इंडिया' गठबंधन को बनाया, उसी से मोहभंग क्यों? जानें बड़ी वजह

नीतीश कुमार को विपक्षी खेमे के गठबंधन इंडिया का सूत्रधार माना जाता है. दिलचस्प है कि इस गठबंधन की पहली बैठक पटना में नीतीश कुमार की अगुवाई में ही हुई थी.

Bihar News: बिहार में एकबार फिर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना सकते हैं. सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को शुक्रवार (26 जनवरी) को बताया कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे और नई सरकार में सुशील मोदी डिप्टी सीएम होंगे. 

इस बीच नीतीश कुमार के पाला बदलने की संभावनाओं के बीच जेडीयू के एक सूत्र ने कहा कि इंडिया गठबंधन में संयोजक का पद ना मिलने से नीतीश कुमार नाराज चल रहे थे. जेडीयू इसे अपमानजनक मान रही थी. सीट बंटवारे में भी देरी हो रही थी.लोकसभा चुनाव से पहले देश के राजनीतिक माहौल को भांपते हुए नीतीश ने अपनी रणनीति बदलने का फैसला किया.

जेडीयू ने अटकलों को किया खारिज

बिहार की नई राजनीतिक तस्वीर कल (शनिवार, 27 जनवरी) दोपहर बाद साफ हो सकती है. इसके बाद अगले दिन (रविवार, 28 जनवरी) नई सरकार शपथ ले सकती है.

राजभवन से मिली और हवा

बिहार में सियासी बदलाव की अटकलों को शुक्रवार (26 जनवरी) को हवा तब और मिली जब राजभवन में राज्यपाल की तरफ से आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नीतीश कुमार तो पहुंचे लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दूर रहे.

नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कुर्सी अगल-बगल में लगाई गई थी, लेकिन उस कुर्सी पर नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी बैठे. उन्होंने कुर्सी पर लगी पर्ची भी हटा दी.

क्या बोली जेडीयू?

हालांकि तमाम अटकलों को जनता दल (यूनाइटेड) की बिहार इकाई के प्रमुख उमेश कुशवाहा ने खारजि किया है. साथ ही कांग्रेस को नसीहत दी. उन्होंने कहा, ''पूरी दृढ़ता से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साथ हैं, लेकिन चाहूंगा कि गठबंधन और सीट बंटवारे पर कांग्रेस आत्ममंथन करे.'' 

वहीं आरजेडी ने कहा कि बिहार में कई तरह की अटकलें हैं, ऐसे में नीतीश कुमार खुद इन सभी मुद्दों पर कन्फ्यूजन दूर करें. सांसद मनोज झा ने हम पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खेला होय वाले दावों पर कहा कि आरजेडी ने कभी ऐसा नहीं किया है.

अटकलों को लेकर बीजेपी का कहना है कि राजनीति में कोई भी दरवाजे हमेशा के लिए बंद नहीं होते हैं.

Bihar: RJD ने CM नीतीश कुमार से की बड़ी अपील, मनोज झा बोले- 'आज शाम तक मुख्यमंत्री...'

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान अपराध पर बोले तो प्रशांत किशोर ने कहा, 'जैसे बांकीपुर…'
चिराग पासवान अपराध पर बोले तो प्रशांत किशोर ने कहा, 'जैसे बांकीपुर…'
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget