एक्सप्लोरर

Shahid Jagdev Prasad: शहीद जगदेव प्रसाद...आखिर क्यों कहा जाता है बिहार का लेनिन? जानिए

Jagdev Prasad: शहीद जगदेव प्रसाद दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे. 70 के दशक में बिहार में पिछड़ा वर्ग के एक बड़े नेता के रुप में उनकी पहचान बन गयी थी.

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. सूबे की सियासत जाति के इर्द-गिर्द घूमती है. जगदेव प्रसाद की विरासत पर कई दल दावा ठोकते हैं. उनके नाम का सहारा लेकर सियासी दल पिछड़ा समाज को साधने की कोशिश करते हैं. चुनावी वर्ष है. आज 5 सितम्बर है. इसी दिन 1974 में उनकी मौत हो गई थी.

बिहार के एकमात्र नेता, जिन्हें शहीद कहा जाता है

5 सितंबर को बिहार में उनके शहादत दिवस पर ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा परिसीमन सुधार रैली कर रहे हैं. शक्ति प्रदर्शन करेंगे. कुशवाहा समाज को एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश है. बिहार में कुशवाहा समाज की आबादी 4.27% है. बता दें जगदेव प्रसाद बिहार के एकमात्र नेता हैं, जिन्हें शहीद कहा जाता है. समाजवादी विचारधारा के बड़े नेताओं में इनकी गिनती होती है.

शहीद जगदेव प्रसाद का जन्म 2 फरवरी 1922 को जहानाबाद में हुआ था और उनकी मौत 5 सितम्बर 1974 को हुई थी. शोषित वर्गों के अधिकार के आन्दोलन के दौरान जगदेव बाबू की मौत पुलिस की गोली से हुई थी. उनकी शिक्षा बिहार में हुई तथा वे अर्थशास्त्र और साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट थे. उनको बिहार का लेनिन कहा जाता था क्योंकि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान और उनके हक के लिए लंबी लड़ाई उन्होंने लड़ी थी.

दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे. 70 के दशक में बिहार में पिछड़ा वर्ग के एक बड़े नेता के रुप में उनकी पहचान बन गयी थी. बिहार के जहानाबाद जिले में जन्मे जगदेव प्रसाद की सोच पिछड़ावाद पर आधारित थी. उनका नारा था- ‘‘सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा’’. इसी नारे ने जगदेव प्रसाद की राजनीति को काफी धार दिया.

गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने में उनका बड़ा योगदान

जानकारों का मानना है कि बिहार में जगदेव बाबू ने जाति के वर्चस्व को तोड़ा और शोषित वर्ग को अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया. जगदेव बाबू सोशलिस्ट पार्टी के बिहार में सचिव थे. पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने में उनका बड़ा योगदान था. उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि खुद को उनका असली उत्तराधिकारी बताते हैं. पिछले महीने बिहार बीजेपी में शामिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: लालू यादव से मिले उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget