एक्सप्लोरर

बिहार में आदिम जनजाति के व्यस्क पहली बार वोटर लिस्ट में हुए शामिल, 10 जिलों में तलाश पूरी

Bihar News: चुनाव आयोग ने बिहार के 10 जिलों के आदिम जनजाति के 18 साल से ऊपर के 3147 लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया है. खबर में पढ़िए पूरी डिटेल्स.

Bihar News: बिहार में आदिम जनजातियों के युवाओं को वोटर लिस्ट से जोड़ना टेढ़ी खीर माना जाता था, लेकिन पहली बार चुनाव आयोग को आदिम जनजातियों के 18 साल से ऊपर के हर वयस्क को वोटर बनाने में सफलता मिली है. इसके लिए चुनाव आयोग ने सालभर तक अभियान चलाया और आदिम जनजातियों के 18 साल से ऊपर के युवाओं की तलाश की गई. कई युवाओं से उनके रिश्तेदारों के माध्यम से संपर्क किया गया. 

कौन हैं आदिम जनजाति?

सरकारी भाषा में आदिम जनजाति को पीवीटीजी यानी पार्टिकुलरली वल्नरेबुल ट्राइबल ग्रुप कहा जाता है. इन्हें विशेष रूप से कमजोर जनजातिय समूह भी कहते हैं. ये वो जनजाति है जो अभी भी समाज की मुख्यधारा की सभ्यता से कोसों दूर है. आदिम जनजाति के लोग जगंलों से ही भोजन का संग्रह कर उसे खाते हैं. आदिम जनजाति में बिहार में सौरिया पहाड़िया, माल पहाड़िया, कोरबा और बिरहोर समुदाय, पहाड़िया समुदाय के लोग आते हैं. 

वोटर लिस्ट में जोड़ने क्या आई परेशानी?

चुनाव आयोग को आदिम जनजाति के व्यस्कों को वोटर लिस्ट से जोड़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. क्योंकि आदिम जनजाति के युवाओं से संवाद स्थापित करने में भाषा की बाधा सामने आई. तब उनकी भाषा समझने वाले लोगों से मदद ली गई. इसकी वजह से 10 जिलों में सभी आदिम जनजाति परिवारों तक पहुंचने में सफलता मिली. इनमें बांका, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, गया, नवादा, सुपौल, किशनगंज, कैमूर और मधेपुरा शामिल है.

18 साल 3147 युवा वोटर लिस्ट में शामिल

बिहार के 10 जिलों में सौरिया पहाड़िया, माल पहाड़िया, पहाड़िया, कोरबा और बिरहोर आदिम जनजातियों की कुल संख्या 7631 है. इसमें 18 साल से ज्यादा के कुल 3147 लोग हैं. इन सभी को वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. बिरहोर समुदाय के लोग बारिश के पानी से बचने के लिए पत्तों का कुंबा बनाते हैं. समाज की मुख्यधारा के लोगों से मिलने जुलने में संकोच इनके विकास में सबसे बड़ी बाधा बना है. चुनाव आयोग की ओर से ये उक्त जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Patna News: पटना में फायरिंग, JDU की नेता और वार्ड अध्यक्ष सोनी निषाद को मारी गई गोली

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget