एक्सप्लोरर

Virat Ramayan Mandir: बिहार में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, शुरू हुआ निर्माण, जानें कब तक होगा पूरा

Virat Ramayan Mandir News: विराट रामायण मंदिर का निर्माण केसरिया प्रखंड के कैथवलिया में हो रहा है. अथक प्रयास के बाद अब सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं.

मोतिहारी: दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध स्तूप के बाद पूर्वी चंपारण के केसरिया में अब विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की जा रही है. मंगलवार (20 जून) को चंपारण की एतिहासिक धरती पर विराट रामायण मंदिर (Virat Ramayan Mandir) की नींव पड़ी. तीन मंजिले इस मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी. 540 फुट चौड़े और 1080 फुट लंबे विराट मंदिर का निर्माण 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग को सावन (जुलाई2023) में स्थापित किया जाना है.

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने खुद अपनी देखरेख में पूजा अर्चना के साथ निर्माण कार्य में लगे उपकरणों और मशीनों की विधिवत पूजा की. मंदिर निर्माण कार्य के कमेटी से जुड़े लोगों के अलावा स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद थे. आचार्य किशोर कुणाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के भूगर्भ का कार्य इसी वर्ष नवंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.

30 नवंबर तक पूरा होगा भूगर्भ का कार्य

आचार्य किशोर कुणाल ने मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि यदि कोई प्राकृतिक विपदा न आए और मंदिर निर्माण कार्य सामान्य गति से चला तो भूगर्भ का कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. भूगर्भ का कार्य पूरा होते ही जुलाई 2024 तक प्लिंथ का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. वर्ष 2025 के अंत तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

कहा गया कि वर्ष 2024 में अयोध्या में मंदिर राम मंदिर का निर्माण होते ही वर्ष 2025 में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. विराट रामायण मंदिर का निर्माण तीन मंजिला होना है. विराट रामायण मंदिर में 22 मंदिर का निर्माण किया जाएगा. इस मंदिर परिसर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित कराया जाएगा.

विराट रामायण मंदिर का निर्माण अयोध्या से जनकपुर तक बन रहे राम जानकी मार्ग पर स्थित केसरिया प्रखंड के कैथवलिया में हो रहा है. 2012 में आचार्य किशोर कुणाल द्वारा भूमि पूजन हुआ था. भूमि पूजन के बाद कई बाधाएं सामने आईं जो अथक प्रयास के बाद अब दूर कर ली गई हैं.

यह भी पढ़ें- Opposition Unity: विपक्षी एकता की बैठक या अपनी-अपनी तैयारी? AAP ने लगाया पोस्टर- 'देश के लाल, केजरीवाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget