एक्सप्लोरर

Video: जलजमाव की समस्या के निदान हेतु मोबाइल टावर पर जा चढ़ा निवर्तमान वार्ड पार्षद, आत्महत्या की देने लगा धमकी

बक्सर के वार्ड नंबर 20 के तत्कालीन वार्ड पार्षद मोबाइल टावर पर जा चढ़े. उनका कहना है पिछले 5 साल से इस समस्या के लिए आवाज उठा रहा हूं, लेकिन नगर परिषद ने मेरी नहीं सुनी.

बक्सर: शहर के सोहनी पट्टी इलाके में दो दिनों की हुई बरसात की वजह से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसके निवारण हेतु 20 नंबर वार्ड के तत्कालीन वार्ड पार्षद रंजीत श्रीवास्तव उर्फ नून्हेलाल शुक्रवार सुबह 9:30 बजे सोहनीपट्टी सतिवाडा के समीप स्थित मोबाइल टावर पर जा चढ़े. उनका कहना है पिछले पांच वर्षों से लगातार इन सभी समस्याओं के लिए आवाज उठाता रहा हूं, लेकिन मेरी नगर परिषद ने नहीं सुनी. आज मैं इसी टावर से कूद कर अपनी जान दे दूंगा.

हालांकि, इसकी खबर मिलते ही आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर उन्हें मनाने लगे, लेकिन निवर्तमान वार्ड पार्षद का कहना है नगर परिषद टेक्स लेता है और मैं लोगों की गालियां सुनता हूं. आखिर यह कब तक चलेगा? बता दें कि उनका कार्यकाल कुछ माह पहले ही समाप्त हो गया है. उन्हें मनाने के लिए मौके पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर, पूर्व उप मुख्य पार्षद एवं नगर थानाध्यक्ष भी पहुंचे थे. काफी मान मनोबल करने के बाद उन्हें उतारा गया.

नगर परिषद को नहीं मिला कोई आवेदन

इस मामले में बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि मोबाइल टावर पर चढ़ने की शिकायत प्राप्त हुई थी. वहां सिटी मैनेजर को भेजा गया था. उन्होंने बताया कि कुछ नाली-गली मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बनाना था, जो नहीं बनाया गया. इस तरह का कम्पलेन उनके द्वारा किया गया है, लेकिन इस तरह का कोई आवेदन हमें प्राप्त नहीं हुआ है और ना ही हमसे वह मिले हैं. इस समस्या को लेकर टावर से उन्हें नीचे उतार कर उनकी जो भी शिकायतें होंगी उसे जरूर हल किया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस तरह की कोई भी समस्या होती है तो हमने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उसपर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं. पब्लिक पिटिशन डाल सकते हैं, जिसपर हम त्वरित कार्रवाई करते हैं.

ये भी पढ़ें- Valmiki Tiger Reserve: गंडक नदी में मिले 148  घड़ियाल के बच्चे, रखरखाव को 140 किमी लंबा अधिवास क्षेत्र बनाने की पहल

आने वाले बरसात में और भी बदतर होगी स्थिति

वहीं, इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जलजमाव को लेकर सख्त निर्देश जिला अधिकारी ने दिया है. दो-तीन दिन पहले इस विषय पर टास्क दिया जा चुका है. इसके तहत पहले से आकलन करना है कि 1-2 बारिश में किन-किन क्षेत्रों एवं वार्डों में क्या हालात है. इसके तहत प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्य किया जाए. इस मामले पर शीघ्र ही फिर से बैठक की जानी है. फिर इसपर समीक्षा की जाएगी. बहरहाल पिछले दिनों दो दिन के हुए बरसात की वजह से शहर में जल समस्या को लेकर कई जगह पर हालत बदतर है. अगर समय रहते इसका निदान न किया गया तो आने वाले बरसात में स्थिति और भी बदतर होगी.

ये भी पढ़ें- Watch: मुजफ्फरपुर की शिप्रा का सपना है कि IAS बने, उड़ान के लिए हाथों को बना लिया पैर, जानिए पूरी कहानी
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget