एक्सप्लोरर

Valmiki Tiger Reserve: गंडक नदी में मिले 148  घड़ियाल के बच्चे, रखरखाव को 140 किमी लंबा अधिवास क्षेत्र बनाने की पहल

वाल्मीकिनगर की गंडक नदी में तीन घोसले से 148  घड़ियाल के बच्चे मिले हैं. उनके रखरखाव के लिए गंडक नदी में 140 किमी लंबा घड़ियाल अधिवास क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है.

बेतिया: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve) क्षेत्र के जानवरों की हमेशा निगरानी होती रहती हैं. ऐसे में वीटीआर या उससे संबंधित किसी भी चीज में बढ़ोतरी होने पर इसे खुशी का प्रतिक माना जाता है. इन दिनों यहां कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. दरअसल, वाल्मीकिनगर की गंडक नदी में निरीक्षण के दौरान घड़ियाल के पांच घोसले मिले, जिसमें से एक घोसले के अंडे को सियार और अन्य जीवों ने खा लिया है. वहीं, एक अन्य घोसले के अंडे गंडक नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण बह गए. अन्य तीन घोसले से 148 घड़ियाल के बच्चे मिले हैं. इनके बेहतर रखरखाव हेतु गंडक नदी में बगहा से फतेहाबाद (मुजफ्फरपुर) तक 140 किमी लंबे घड़ियाल अधिवास क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है.

डब्ल्यूटीआई के अधिकारी सुब्रत बहेरा ने बताया वाल्मीकिनगर से मुजफ्फरपुर तक की गंडक में अगर घड़ियाल के इन बच्चों का बेहतर रखरखाव हुआ तो वाल्मीकिनगर की गंडक नदी में घड़ियालों की संख्या फिर से बढ़ जाएगी. सुब्रत बहेरा ने बताया कि घड़ियालों की मौत के कारण वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में इनकी संख्या में कमी आ जाती है. ऐसे में पिछले साल और इस साल जो बच्चे जन्म लिए हैं, उनको रखने के लिए गंडक नदी में बगहा एक से फतेहाबाद (मुजफ्फरपुर) तक 140 किलोमीटर लंबे घड़ियाल अधिवास क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- Samastipur News: बदमाशों ने जमीनी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

इन तीन कारणों से होती है घड़ियाल और उनके बच्चों की मौत:-

  1. गंडक नदी का जल स्तर बढ़ने से घड़ियालों के अंडें तथा उनके छोटे बच्चों की बहकर मौत हो जाती है. साथ ही जल स्तर की अधिक कमी होने से भी उनकी मौत हो जाती है.
  2. मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल मे फंसकर भी घड़ियाल के बच्चों की मौत हो जाती है.
  3. बैट्री संचालित करंट लगाने के कारण भी घड़ियाल समेत अन्य जलीय जीवों की मौत हो जाती है.

बेहतर रखरखाव और संरक्षण के लिए मास्टर प्लान तैयार

इस संबंध में जब हमने वीटीआर के निदेशक डा. नेशामणी के से बात की तो उन्होंने बताया कि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से घड़ियालों के अंडों और उनके छोटे बच्चों की नदी में बहकर मौत हो जाती है. इसे देखते हुए उनके अंडे और छोटे बच्चों को बेहतर रखरखाव और संरक्षण के लिए डब्ल्यूटीआई और वन विभाग प्रशासन की ओर से एक मास्टर प्लान बनाया गया है. इसके जरिए घड़ियालों के अड़े और उनके छोटे बच्चों को नदी से निकालकर एक सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा तथा बड़ा होने पर उन्हें पुन: वाल्मीकिनगर की गंडक नदी में छोड़ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Patna Bomb Blast: पटना सिविल कोर्ट में सबूत के तौर पर लाया गया बम फटा, ब्लास्ट में कदमकुआं थाने का ASI घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget