एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: पटना-हावड़ा वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन चलेगी, इस तारीख को हो रहा उद्घाटन, जानें किराया

Vande Bharat Express Patna-Howrah: वंदे भारत ट्रेन पटना से हावड़ा के मध्य लगभग 532 किमी की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी. पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन बिहार की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है.

हाजीपुर: बिहार की राजधानी पटना और हावड़ा के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 24 सितंबर से शुरू हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पटना-हावड़ा सहित कुल 9 वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करेंगे.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार (21 सितंबर) को बताया कि पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन बिहार की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है. उन्होंने बताया कि पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पटना से हावड़ा के मध्य लगभग 532 किमी की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी जो इस रेलखंड पर मौजूदा तेज ट्रेनों की तुलना में लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम यात्रा समय होगा.

पटना-हावड़ा वंदे भारत में 8 कोच होंगे

यह ट्रेन पटना और हावड़ा से बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन परिचालित होगी. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पटना-हावड़ा वंदे भारत में कुल 8 कोच होंगे, जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी के 1 कोच तथा वातानुकूलित चेयर कार के 7 कोच होंगे. एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों की कुल संख्या 52 होंगी तथा वातानुकूलित चेयर कार में सीटों की कुल संख्या 478 होंगी.

क्या होगा किराया? यहां देखें डिटेल्स

सबसे बड़ी और खास बात जानने वाली जो है वो है कि इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको कितना किराया देना होगा? पटना से हावड़ा के बीच एसी चेयर कार के लिए आपको 1200 रुपये देने होंगे. एग्जीक्यूटिव क्लास की बात करें तो इसका किराया 2300 रुपये तय किया गया है. केटरिंग सर्विस का पैसा अभी फिलहाल यात्रियों को अलग से देना होगा.

तीन बार हो चुका है ट्रेन का ट्रायल

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्स्प्रेस का तीन बार ट्रायल हो चुका है. पहला और दूसरा ट्रायल पटना से हावड़ा के बीच हुआ था. तीसरा ट्रायल पटना से झाझा के बीच हुआ था. अब यह ट्रेन पूरी तरह पटना से हावड़ा के बीच दौड़ने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे इसके बाद लोग सफर का आनंद ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नीतीश कुमार ने जब अपने मंत्री के कंधे पर रख दिया सिर, कहने लगे- हम प्रेम करते हैं... समझिए पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget