एक्सप्लोरर

Bihar News: RJD विधायक बच्चा पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

Siwan News: चंपावत जिले के कोर्ट ने आरजेडी विधायक बच्चा पांडेय के खिलाफ वारंट जारी किया है. वहीं, इस मामले में बच्चा पांडेय के भाई पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडेय ने बताया कि ये उनके भाई का वारंट नहीं है.

सीवान: जिले के बड़हरिया के आरजेडी (RJD) विधायक बच्चा पांडेय (Bacha Pandey) पर उत्तराखंड के चंपावत जिले के कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. सीनियर सिविल जज ने वारंट जारी कर बच्चा पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. उत्तराखंड के चंपावत जिले के व्यापारी धन सिंह ने चेक बाउंस करने को लेकर बच्चा पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके बाद से कोर्ट ने कई बार अदालत में पेश होने का आदेश दिया, लेकिन बच्चा पांडे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, जिसको लेकर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है.

उत्तराखंड से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि दरौली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विधायक बच्चा पांडेय का कंस्ट्रक्शन का काम चलता है. विधायक के दरौली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा उत्तराखंड के व्यापारी धन सिंह से कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामानों को खरीदा गया था. इसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर चेक दिया गया था, लेकिन बच्चा पांडेय के द्वारा दिया गया चेक कई बार बाउंस हो गया. इसके लेकर धन सिंह ने बच्चा पांडेय के खिलाफ केस दर्ज करा दिया.

इस मामले पर टुन्ना पांडेय ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले में कोर्ट ने बच्चा पांडेय को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया, लेकिन कोर्ट के द्वारा कई बार आदेश देने के बावजूद बच्चा पांडेय अदालत में उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. वहीं, इस मामलें में बच्चा पांडेय से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नंबर बंद मिला. इस मामलें में आरजेडी विधायक बच्चा पांडेय के भाई बीजेपी के पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडेय ने बताया कि उनके भाई से इस वारंट का कुछ लेना देना नहीं हैं, ये उनके भाई का वारंट नहीं है. कोई और बच्चा पांडेय होंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: औरंगाबाद में नित्यानंद राय इशारों-इशारों में CM नीतीश पर जमकर बरसे, कहा- 'छब्बे बनने चले थे लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की पहली प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget