एक्सप्लोरर

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, NDA से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

Upendra Kushwaha Will be Rajya Sabha Candidate: सम्राट चौधरी ने कहा है कि यह सबकी सहमति से फैसला लिया गया है. सभी लोगों के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे.

Upendra Kushwaha Rajya Sabha Candidate: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने मंगलवार (02 जुलाई) को बड़ा बयान दिया है. बिहार की राजनीति से जुड़ी यह खबर है. सम्राट चौधरी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे.

सम्राट चौधरी ने कहा है कि यह सबकी सहमति से फैसला लिया गया है. एनडीए के सभी साथी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नीतीश कुमार, सभी लोगों के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे.

बिहार में खाली हुई हैं राज्यसभा की दो सीटें

वहीं दूसरी ओर बातचीत में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरा एनडीए मिलकर 75 प्रतिशत सीटों को हमने जीता है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग गलती से जीत गए हैं. नीतीश कुमार ने कहा है कि अगले चुनाव में वो भी नहीं जीत पाएंगे बेफिक्र रहिए. दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं.

काराकाट लोकसभा सीट से हारे हैं उपेंद्र कुशवाहा

आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए से ही काराकाट सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे. उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली थी. अब एनडीए ने बड़ा दिल दिखाया है.

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा 2010 से 13 के बीच उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. 2014 में समता पार्टी की स्थापना की थी. 2014 में राष्ट्रीय समता पार्टी से चुनाव लड़े. काराकाट से 16वीं लोकसभा के लिए वह चुने गए. जेडीयू में भी रहे. हालांकि जेडीयू से अलग होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से पार्टी बनाकर एनडीए के साथ हैं. काराकाट सीट से 2024 में हुए चुनाव में उन्हें एनडीए से मौका तो मिला लेकिन माना जा रहा है कि भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने उनका खेल बिगाड़ दिया. ना पवन सिंह जीते और ना ही उपेंद्र कुशवाहा जीत सके. ऐसे में यहां से माले के राजा राम सिंह ने बाजी मार ली.

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी को...', हिंदुओं को हिंसक बताने पर शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद को दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget