एक्सप्लोरर

पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने पर आई उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. वह सासाराम में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर भी रिएक्शन दिया.

Upendra Kushwaha Reaction on Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने जब से घोषणा की है कि वह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तब से बवाल मचा है. अब इस सीट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पहली प्रतिक्रिया आई है. सासाराम में गुरुवार (11 अप्रैल) को पत्रकारों ने इसको लेकर उनसे सवाल किया. उपेंद्र कुशवाहा ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन घुमाते हुए जवाब दिया.

पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम साइंस के विद्यार्थी हैं, कॉमर्स के सवाल का जवाब कहां से दे पाएंगे? उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. पीएम मोदी और अमित शाह के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोग चाहते हैं कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें.

पवन सिंह की ओर से घोषणा के बाद हलचल तेज

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की ओर से एक सीट काराकाट दी गई है. पिछले तीन बार से यहां कुशवाहा जाति ने नेता ही सांसद बने हैं. इस सीट पर अब तक तीन बार ही लोकसभा का चुनाव हुआ है. अब यहां से पवन सिंह उतरने वाले हैं जिसको लेकर हलचल तेज हो गई है. कुशवाहा समाज नाराज है. वीआईपी की नेता सीमा कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी की चाल है इसलिए पवन सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए काराकाट भेजा है. बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा को खत्म करना चाहती है.

बता दें कि पवन सिंह की घोषणा के बाद अब काराकाट लोकसभा सीट भी दिलचस्प हो गया है. एक तरफ एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा हैं तो दूसरी ओर महागठबंधन से माले के राजाराम सिंह मैदान में हैं. अब पवन सिंह भी उतर रहे हैं. ऐसे में इस सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा को खत्म करना है BJP का प्लान? पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने पर आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget