एक्सप्लोरर

Bihar TRE 3 Exam: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा आज, AI कैमरों से रखी जाएगी नजर, बने 415 केंद्र

Bihar Third Phase Teacher Recruitment: परीक्षार्थियों को समय से ढाई घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है. सख्त निर्देश जारी किया गया है कि एक घंटा पहले प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा.

Bihar Teacher Exam: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए आज शुक्रवार (15 मार्च) से परीक्षा होने जा रही है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से परीक्षा ली जा रही है. प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य के 26 जिलों के 415 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम लिया जाएगा. दो पाली में परीक्षा होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:00 तक जबकि दूसरी पाली का समय 2:30 बजे से 5:00 बजे तक है. परीक्षा लेकर करीब 87,709 रिक्तियों को भरा जाना है.

एआई कैमरा देगा कंट्रोल रूम को सिग्नल

बीपीएससी ने यह दावा किया है कि तीसरे चरण की परीक्षा में बाकी अन्य परीक्षा की अपेक्षा और ज्यादा सख्ती दिखेगी. धांधली करने वाले तुरंत पकड़े जाएंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर नई तकनीक के सीसीटीवी कैमरे की विशेष व्यवस्था की गई है. एआई  कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है. परीक्षा केंद्र पर किसी पर भी प्रकार का मूवमेंट होने पर बीपीएससी के कंट्रोल रूम में सिग्नल मिल जाएगा. परीक्षार्थियों के मूवमेंट के अलावा परीक्षा केंद्र पर कमरे में तैनात परीक्षा लेने वाले शिक्षकों के मूवमेंट पर भी नजर रहेगी. अगर उनकी स्थिरता होगी तो वह भी कंट्रोल रूम में दिखेगा. कैमरा इन सब चीजों को तुरंत कंट्रोल में इंडिकेट करेगा.

परीक्षा के समय से ढाई घंटा पहले पहुंचें परीक्षार्थी

बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने जानकारी दी है कि परीक्षार्थियों को समय से ढाई घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है. सख्त निर्देश जारी किया गया है कि एक घंटा पहले प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा. रवि भूषण ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की हर जानकारी बीपीएससी के कंट्रोल रूम को पल-पल मिलती रहेगी. कदाचार की कोई गुंजाइश नहीं है. अगर कोई दूसरे के बदले परीक्षा देना चाहेगा तो वह तुरंत पकड़ा जाएगा. 

कई तरह से होगी परीक्षार्थियों की जांच

बताया जाता है कि परीक्षार्थी जब परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे तो कई तरह से उनकी जांच होगी ताकि फर्जीवाड़ा न हो सके. परीक्षार्थी बीपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ अपना एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे. परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से वेरिफिकेशन किया जाएगा. बायोमेट्रिक से जांच होगी. फेस टेस्ट होगा. अटेंडेंस लिया जाएगा. साइन मिलाया जाएगा. इसके अलावा ओएमआर के बारकोड से भी जांच की जाएगी. बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने कहा कि किसी भी हाल में कदाचार करने नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- पशुपति पारस हाजीपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पार्टी ने कहा- 'BJP को बता दिया है'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget