एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi:'तेजस्वी यादव को मीडिया बना रहा पॉपुलर...', PK को BJP की 'बी' टीम बताने पर भड़के जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि 912 केंद्र था. 911 में कोई गड़बड़ी नहीं हुई. जिस परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द हुआ वहां परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है.

 Jitan Ram Manjhi News: गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने सोमवार को तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. बीपीएससी छात्रों के आंदोलन पर तेजस्वी यादव के जरिए प्रशांत किशोर को बीजेपी की बी टीम पर उन्होंने कहा कि आप लोग जानकर बुझ कर तेजस्वी यादव को पॉपुलर बनाना चाहते हैं. तेजस्वी यादव की बातों का हमलोग कोई केयर करते हैं? किसको बी टीम बना देंगे किसको सी टीम बना देंगे, उससे क्या मतलब है?

'911 परीक्षा केंद्र में कोई गड़बड़ी नहीं हुई'

मांझी ने कहा कि 912 केंद्र था 911 में कोई गड़बड़ी नहीं हुई. कई केंद्र पर साबित नहीं हुआ कि कोई गड़बड़ी हुई है. जिस परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द हुई, वहां परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है. एक परीक्षा केंद्र के चलते 911 परीक्षा केंद्र के 3 लाख बच्चे का भविष्य बर्बाद किया जाए. यह कहां का औचित्य है. इसमें कोई आगे बढ़कर बात करता है तो हम समझते हैं कि वह राजनीति करता है. 5 से 6 हजार बच्चे ऐसा कर रहे हैं, अब 3 लाख बच्चे सड़क पर आ जाएंगे तब राज्य की क्या हालत होगी.

छात्र किसी के दबाव में यह आंदोलन कर रहे हैं, अगर परीक्षा का अवसर नहीं दिया जाता तो एक बात भी थी. परीक्षा की तिथि की घोषणा की गई है, परीक्षा में शामिल हों. प्रशांत किशोर पर प्राथमिकी दर्ज मामले पर कहा कि यह उचित हुआ है सरकार के काम में बाधा डाल रहे थे, दूसरे ढंग से उत्साहित कर रहे थे. सोचना चाहिए था कि सरकार का स्टैंड ठीक है. इसमें सरकार गलत नहीं कर रही है.

अखिलेश यादव के यूपी के सीएम आवास में भी शिवलिंग के बयान पर कहा कि किसी की आस्था पर अठखेली नहीं करना चाहिए. हिंदुस्तान सर्व धर्म संभाव का मामला है. यहां सभी जाति, धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं. सबका अपना पूजा पाठ करने का तरीका है. वहां शिवलिंग है, ऐसा कहकर इस बात को वह नकार नहीं सकते है कि बहुत सा मस्जिद ऐसा बना हुआ है, जो मंदिर को तोड़ कर या मंदिर के अवशेष पर बना है.

हिमंत बिस्वा सरमा के पूरे देश में यूसीसी लागू करने के सवाल पर कहा कि आचार संहिता और सिविल कोड का मामला है. कानून की दृष्टि में सब एक, तो एक देश में एक कानून होना चाहिए. एक देश में 4 कानून नहीं चलेगा. अगर वह चलेगा तो देश विखंडित हो जाएगा. देश को विखंडन से बचाने के लिए एक ही उपाय है कि देश में एक कानून चलेगा. 

एक जनवरी को नव वर्ष मनाने पर क्या बोले?

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने अंग्रेजी नववर्ष पर फतवा जारी किया कि युवक युवतियां नहीं मनाएं. यह इस्लाम के विरुद्ध है. इस मामले पर उन्होंने कहा कि इसमें उनकी अपनी आस्था है. वह मानें या नहीं मानें. हम भी चैत्र का प्रथम महीना होता है, जिसे नया संवत मनाते हैं. अगर लोग एक जनवरी को नव वर्ष मनाते हैं, तो हम इसका विरोध नहीं करते हैं. ये अपनी अपनी बात है. इसमें किसी को कुछ कहना या कटाक्ष करना उचित नहीं है. लोगों की इच्छा है तो हम दबाना नहीं चाहते हैं. स्वतंत्रता में सबको अपना अधिकार है.

ये भी पढ़ेंः RJD MLC सुनील सिंह की रद्द हुई थी सदस्यता... अब इस सीट पर होने जा रहा चुनाव, तारीख का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget