एक्सप्लोरर

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट से खुश नजर आए चिराग पासवान, कहा- हमने की थी NIFTEM की मांग

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि वित्त मंत्री ने बजट के दौरान इस मांग को मंजूरी दे दी है. देश का तीसरा NIFTEM मेरे गृह प्रदेश बिहार में खुलने जा रहा है.

Union Minister Chirag Paswan: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (01 फरवरी) को केंद्रीय बजट पेश किया. आज के बजट को बिहार के लिए ऐतिहासिक बजट माना जा रहा है. सत्ता पक्ष के लोग काफी खुश हैं तो उद्यमी लोग भी आज की बजट की सराहना कर रहे हैं. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर बजट की सराहना की. 

चिराग पासवान ने जताई बजट पर खुशी

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के जरिए प्रस्तुत किए गए बजट को देश की आर्थिक विकास की गति में मील का पत्थर साबित होने की बात कही है. वहीं चिराग पासवान ने बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना होने की बजट में घोषणा पर कहा कि हमने मांग की थी और आज वो मिल गया.

चिराग पासवान ने अपने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है, "खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के तौर पर यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे मंत्रालय की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकृति मिली है. देश में अब तक केवल दो ही NIFTEM थे, एक और NIFTEM स्थापित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. कुछ दिनों पूर्व, मैंने वित्त मंत्री जी से मुलाकात कर इस संबंध में आग्रह किया था."

चिराग पासवान ने कहा कि आज मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि वित्त मंत्री ने बजट के दौरान इस मांग को मंजूरी दे दी है देश का तीसरा NIFTEM मेरे गृह प्रदेश बिहार में खुलने जा रहा है. इसके लिए मैं विशेष रूप से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्तमंत्री का हृदय से आभार प्रकट करता हूं. 

आगे चिराग ने लिखा है कि मखाना उत्पादन मेरे मंत्रालय की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. देश में मखाना का सबसे अधिक उत्पादन बिहार में होता है. मखाना उत्पादन को वैश्विक स्तर पर विस्तारित करने के लिए एक अलग मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है, जो बिहारवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी.

बिहारवासियों को बड़ा फायदा होगा

बता दें कि निफ्टेम भारतीय खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध संस्थान है. निफ्टेम का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान प्रदान करना है. बिहार में यह संस्थान खुलने से निश्चित तौर पर बिहारवासियों को बड़ा फायदा होगा.

ये भी पढ़ेंः Union Budget 2025: सम्राट चौधरी ने बजट में मिली सौगातों के लिए पीएम को दिया धन्यवाद, कहा- बिहार के लिए महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget