एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: प्रशांत किशोर का UCC को लेकर बड़ा बयान, PK ने कहा- 'अगर यह लागू हुआ तो...'

Prashant Kishor Reaction on UCC: प्रशांत किशोर ने कहा कि यूसीसी जो मुद्दा है वह सीधे तौर पर पूरे देश की जनता को प्रभावित करता है. ये लागू करना ज्यादा कठिन है.

समस्तीपुर: देश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर तरह-तरह की बहस हो रही है. सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. इस बीच प्रशांत किशोर ने मंगलवार (4 जुलाई) को समस्तीपुर में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बड़ा बयान दिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में राम मंदिर, धारा 370 और यूनिफॉर्म सिविल कोड ये आज से नहीं पिछले 20 से 25 सालों से हैं.

पीके ने कहा कि बीजेपी ने दो को लागू कर दिया है. स्वाभाविक तौर पर उनकी बहुमत है और देश में उनकी बड़ी ताकत भी है इसलिए तीसरे मुद्दे को भी उठाएंगे. अगर उनकी अगली सरकार चुनकर आ जाती है और लोगों ने उसी पक्ष में मैंडेट दिया तो उनके घोषणा पत्र में जो है उसे लागू करेंगे ही करेंगे. जब तक उनको जनता ने आशीर्वाद नहीं दिया था तब तक ये मुद्दा उनके घोषणा पत्र में था, लागू नहीं हुआ था. अब जनता जो वोट करके उन्हें सरकार में ला रही है, तो स्वाभाविक है कि लागू करने का प्रयास करेंगे.

इतना आसान है नहीं जितना लग रहा: पीके

यूसीसी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि संघ के बड़े नेताओं यानी संस्थापक सदस्यों में से एक रहे नेताओं का बयान या इंटरव्यू देख लीजिए, हकीकत सामने आ जाएगी. यूसीसी को लागू करना इतना आसान नहीं है. देश की जो विविधता है उसको देखते हुए इसे लागू करना इतना आसान नहीं है जितना यह लग रहा है.

पीके ने कहा कि धारा-370 ये कश्मीर से जुड़ा हुआ मामला था. भारत के एक भू-भाग को प्रभावित करता था. हालांकि, मानसिक तौर पर भले ही वो पूरे देश से जुड़ा मामला हो, लेकिन सीधे तौर पर जो लोग उससे प्रभावित हुए वो एक राज्य के लोग थे. राम मंदिर बना, उससे भी पूरे देश की जनता प्रभावित नहीं होती है. जो उसकी भावना से जुड़ा है, उसके पक्ष और विपक्ष में थे, वही लोग प्रभावित हुए.

'अगर यूसीसी लागू हुआ तो...'

आगे यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह मुद्दा वो है जो सीधे तौर पर पूरे देश की जनता को प्रभावित करता है. ये लागू करना ज्यादा कठिन है. यूसीसी अगर देश में लागू होता है तो इसके परिणाम या दुष्परिणाम भी उतने ही बड़े हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 'दोस्त बदल लेने से सच नहीं बदल जाता', सुशील मोदी ने तेजस्वी के मामले पर किसे घेरा? CM नीतीश को किया चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget