एक्सप्लोरर

बिहार के समस्तीपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर ब्लास्ट, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

Blast In Aluminium Factory: फैक्ट्री में अन्य दिनों की तरह मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक तापमान बढ़ने से ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

Boiler Blast In Samastipur: बिहार के समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

फैक्ट्री में एल्यूमिनियम से बनाए जाते थे बर्तन 

बताया जा रहा है कि बैनी थाना क्षेत्र में एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में बुधवार को दुर्घटना हो गई. इस फैक्ट्री में एल्यूमिनियम से बर्तन बनाए जाते थे. फैक्ट्री में अन्य दिनों की तरह मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक तापमान बढ़ने से ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि एक अन्य मजदूर की भी मौत हो गई है. मृतकों की पहचान दरभंगा के संजय यादव और मुजफ्फरपुर के चंद्रेश्वर यादव के रूप में हुई है.

फैक्ट्री के आस-पास से लोगों को खाली कराया गया

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, एल्यूमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कवायद में लग गई. सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री के आसपास से लोगों को खाली कराया गया. फैक्ट्री में धमाके के समय कुल पांच मजदूर बताए गए। राहत और बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढ़ेंः Exclusive: 'कॉलेजों को राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग दिलाने का होगा प्रयास', बोले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति शरद कुमार यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget