एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: 'प्रधानमंत्री ने इवेंट मैनेजमेंट किया', महिला आरक्षण के मुद्दे पर ललन सिंह ने PM मोदी को जमकर सुनाया

Lalan Singh Statement: ललन सिंह लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. वहीं, महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर उन्होंने रविवार को जमकर पीएम पर निशाना साधा.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर प्रधानमंत्री ने इवेंट मैनेजमेंट किया और इसलिए विशेष सत्र बुलाया गया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का इवेंट होता है और उसी तरह का इवेंट मैनेजमेंट किया गया. उनकी मनसा महिला आरक्षण देने की नहीं है. भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहते हैं. महिला सशक्तिकरण पर उनका विश्वास ही नहीं है. विश्वास यदि रहता है तो 9 साल में नहीं देते, अब जब 6 महीना चुनाव बच गया है तो महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं.

महिला आरक्षण के नाम पर जुमलेबाजी कर रहे हैं- ललन लिंह

ललन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे महिलाओं को आरक्षण दिए थे क्या? जो महिला आरक्षण का बिल लाया है उसमें क्या है? पहले जनगणना होगी फिर परिसीमन होगा. उसके लिए परिसीमन आयोग बनेगा. गृह मंत्री कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना होगी. लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना होगी फिर परिसीमन आयोग बनेगा तब तक 2029 आ जाएगा तो महिला आरक्षण के नाम पर जुमलेबाजी कर रहे हैं. उनकी कोई इच्छा नहीं है कि महिला आरक्षण लागू करें.

'जनगणना होने के बाद ही पता चलेगा कि समाज की क्या आबादी है'

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण में आरक्षण पूरे देश की मांग है. मांग हो रही है इसीलिए जाति आधारित जनगणना कराई है. जनगणना होने के बाद ही पता चलेगा कि समाज की क्या आबादी है और उसके हिसाब से उस पर महिला को आरक्षण दिया जा सकता है. ललन सिंह ने दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के पिछले तबके की भी आरक्षण की वकालत की. वहीं, सुशील मोदी के आरोप पर उन्होंने कहा कि सुशील मोदी का बयान देखा है. सुशील मोदी बीमारी से ग्रसित हैं. बीजेपी का जो ऑफिशियल स्टैंड है वो बोल रहे हैं. बीजेपी का ऑफिशियल स्टैंड पिछला अति पिछड़ा विरोधी है.

ये भी पढे़ं: Bihar Teacher News: नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार मेहरबान, दशहरा से पहले मिल सकता है राज्यकर्मी का दर्जा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget