एक्सप्लोरर

Gopalganj News: 'भगवान' के घर को भी नहीं छोड़ रहे गोपालगंज के बदमाश, मंदिर से चुरा ले गए राम-जानकी की मूर्ति

घटना गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया राम-जानकी मंदिर की है. मंदिर से चोरी की गई दोनों राम-जानकी की मूर्ति अष्टधातु से बनी थी. पुलिस जांच कर रही है.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में बदमाश इस तरह चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं कि भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं. घटना गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया राम-जानकी मंदिर की है, जहां चोरों ने राम-जानकी मंदिर में रखी हुई प्राचीन काल की बेशकीमती राम जानकी की मूर्ति को चुरा लिया. गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई. मंदिर से चोरी की गई दोनों राम-जानकी की मूर्ति अष्टधातु से बनी थी.

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह मंदिर में तैनात पुजारी हरेंद्र पर्वत हर दिन की तरह पूजा-पाठ करने पहुंचे थे. मंदिर के प्रांगण का गेट खोलने के बाद जब उनकी निगाह मंदिर के द्वार पर गई तो उनके होश उड़ गए. दरवाजे में लगा ताला टूटा था और दरवाजा खुला हुआ था. अंदर गए तो देखा मंदिर के अंदर रखी प्राचीन काल की राम-जानकी मूर्तियां अपने स्थान से गायब थीं.

यह भी पढ़ें- Land Survey in Bihar: बिहार के इन 18 जिलों में हो रहा जमीन का सर्वे, मुख्यालय के 2 अफसर करेंगे मॉनिटरिंग, देखें अपडेट  

पुलिस को दी गई सूचना

इधर, प्राचीन धातु की मूर्तियां गायब होने की जानकारी पुजारी ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी. इसके बाद मांझागढ़ थानाध्यक्ष विशाल आनंद पुलिस बल के साथ पहुंचे. मंदिर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया और काफी देर तक पुलिस खेत और जंगल झाड़ियों में गायब हुई मूर्तियों को ढूंढने में जुटी रही.

पुलिस को जब कोई सुराग नहीं मिला तो जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है. बता दें कि गोपालगंज में भगवान के घर में चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं. इसके पहले भी कई बार जिले के ऐतिहासिक मंदिरों को बदमाश अपना निशाना बना चुके हैं. मंदिर में हो रहीं चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी आनंद कुमार ने रात में गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है.

कब-कब हुई भगवान के घर चोरी

  • वर्ष 2020 में 25 दिसंबर की रात कटेया में राम-जानकी मंदिर से मूर्तियों की चोरी
  • वर्ष 2018 में 25 अक्टूबर की रात बैकुंठपुर के बनौरा राम-जानकी मंदिर से तीन अष्टधातु मूर्ति चोरी
  • वर्ष 2018 में 24 मई की रात फुलवरिया के कोयलादेवा मठ में पांच मूर्तियों की चोरी
  • वर्ष 2018 में 12 फरवरी की रात हथुआ के लाला बड़ी गांव के मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी
  • वर्ष 2017 में 20 अगस्त की रात कटेया के घुर्नाकुंड में 65 मूर्तियों की चोरी
  • वर्ष 2017 में 15 जनवरी की रात विजयीपुर के चरखिया मठ से राम-जानकी की मूर्ति चोरी

यह भी पढ़ें- Virat Ramayan Mandir: अयोध्या के बाद अब बिहार की बारी! इस जिले में बनने जा रहा विराट रामायण मंदिर, जानें इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा, प्रियंका चतुर्वेदी, किरण चौधरी फिर जा पाएंगे राज्यसभा? 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान
उपेंद्र कुशवाहा, प्रियंका चतुर्वेदी, किरण चौधरी फिर जा पाएंगे राज्यसभा? 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान
बिहार: मुजफ्फरपुर में ASI को युवक ने मारी गोली, पुलिस ने किया इनकाउंटर
बिहार: मुजफ्फरपुर में ASI को युवक ने मारी गोली, पुलिस ने किया इनकाउंटर
प्रशांत किशोर का VIDEO वायरल, 'जितने लोग हमारे साथ फोटो खींचते हैं उतना वोट भी नहीं मिला'
प्रशांत किशोर का VIDEO वायरल, 'जितने लोग हमारे साथ फोटो खींचते हैं उतना वोट भी नहीं मिला'
बिहार: NEET छात्रा मौत केस में जांच तेज, CBI ने जब्त किया भाई का मोबाइल, परिजनों से लंबी पूछताछ
बिहार: NEET छात्रा मौत केस में जांच तेज, CBI ने जब्त किया भाई का मोबाइल, परिजनों से लंबी पूछताछ

वीडियोज

Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'?
Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'? | Crime News
DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, भारत-बांग्लादेश क्रिकेट ग्राउंड में आएंगे करीब, BNP ने दिया बड़ा बयान
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, भारत-बांग्लादेश क्रिकेट ग्राउंड में आएंगे करीब, BNP ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर का VIDEO वायरल, 'जितने लोग हमारे साथ फोटो खींचते हैं उतना वोट भी नहीं मिला'
प्रशांत किशोर का VIDEO वायरल, 'जितने लोग हमारे साथ फोटो खींचते हैं उतना वोट भी नहीं मिला'
Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली समेत देश में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली समेत देश में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
नामीबिया के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, जानिए
नामीबिया के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, जानिए
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं मुझे पति की जरूरत..'
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'वो हमारे हिसाब से चलें तो...'
ईरान के पास वो कौन सा सीक्रेट हथियार, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज, जानें पावर
ईरान के पास वो कौन सा सीक्रेट हथियार, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज, जानें पावर
प्लास्टिक स्क्रबर को कहें अलविदा! नारियल से घर पर तैयार करें बर्तन साफ करने का नेचुरल स्क्रबर
प्लास्टिक स्क्रबर को कहें अलविदा! नारियल से घर पर तैयार करें बर्तन साफ करने का नेचुरल स्क्रबर
रात के 10 बजते ही ट्रेन में लागू हो जाते हैं ये नियम, आपको पता होनी चाहिए ये बात
रात के 10 बजते ही ट्रेन में लागू हो जाते हैं ये नियम, आपको पता होनी चाहिए ये बात
Embed widget