एक्सप्लोरर

'…तो इस्तीफा दे दूंगा', '20-20' खेलना चाह रहे तेजस्वी यादव! CM बनने से पहले ये क्या कह दिया?

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने मंगलवार को 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत जहानाबाद से की. पहले ही दिन उन्होंने जहानाबाद, इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा में जनसभा को संबोधित किया.

2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार (16 सितंबर, 2025) से 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत जहानाबाद से की. यात्रा के पहले ही दिन उन्होंने जहानाबाद, इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि पांच साल नहीं महज 20 महीने के लिए मौका दें. अगर उम्मीदों पर नहीं उतरा और बिहार की तस्वीर नहीं बदल दी तो इस्तीफा दे दूंगा.

यात्रा के पहले दिन बारिश के बावजूद काफी भीड़ उमड़ी. तेजस्वी यादव देखकर गदगद हो गए. जनता के सामने वे सरकार पर खूब बरसे. कहा बिना पैसे के कहीं काम नहीं होता. आम लोग बीजेपी शासन में भ्रष्टाचार व अपराध से परेशान हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वे सीएम बने तो गड़बड़ी करने वाले किसी को नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह किसी भी जाति या संप्रदाय से वास्ता रखते हो. 

नीतीश कुमार पर किया हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग नया बिहार बनाने की चाहत में हैं. उन्होंने कहा कि 17 महीने की अपनी सत्ता में उन्होंने पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाकर साबित कर दिया है कि वे जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं. तेजस्वी ने कहा कि इसके पहले चाचा (नीतीश कुमार) कहते थे कि नौकरी के लिए पैसे अपने बाप के पास से लाओगे? जब पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दे दी तो चाचा उनकी कॉपी करने लगे और फिर वे भी नौकरी की बात करने लगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बार फिर मैंने 'माई-बहिन मान' योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये महीना देने का वादा किया है. उनके चाचा उनके देखा-देखी फिर महिलाओं को दस हजार रुपये कर्ज देने की बात कह रहे. 

दूसरी ओर बारिश की वजह से तेजस्वी जहानाबाद में पांच घंटे से अधिक देरी से सभा स्थल पहुंचे. हालांकि उनके हजारों समर्थक इंतजार में बैठे रहे. सुबह आठ बजे से ही गांधी मैदान में तेजस्वी को सुनने के लिए लोग जुटने लगे थे. कार्यक्रम में सांसद सुरेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रवक्ता एजाज अहमद, विधायक सुदय यादव, विधायक सतीश कुमार समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget