एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: मिथिलांचल के लोगों पर तेजस्वी यादव मेहरबान, दरभंगा पहुंचते ही किया बड़ा ऐलान

Darbhanga News: आभार यात्रा के दौरान दरभंगा में तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने मिथिलांचल के विकास की उपेक्षा की है. इसके बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया.

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अभी आभार यात्रा पर निकले हुए हैं. इस यात्रा के दौरान वो अभी दरभंगा पहुंचे हुए हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने दरभंगा के विकास पर बात करते हुए कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार है फिर भी इन लोगों ने मिथिलांचल के लिए कोई काम नहीं किया. हमारी सरकार अगर बनी तो हम मिथिलांचल विकास प्राधिकरण बनाएंगे. यह मिथिलांचल के विकास के लिए काम करेगा.

एनडीए सरकार पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है. केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है. 20 साल से दरभंगा में आज बैठे हैं. यहां 10 सीटें में एनडीए की नौ सीटें हैं. 15 साल से उनके एमपी हैं फिर भी यहां कोई मिथिलांचल के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है. हमारी सरकार बनेगी तो मिथिलांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन करेगी. ताकि मिथिलांचल के विकास के लिए काम करे. हम 17 महीने सरकार में रहे, लेकिन हम आरओबी दिए.


 
दरभंगा के विकास पर बहुत कुछ बोले तेजस्वी यादव

आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चैलेंज करते हैं हम सार्वजनिक कर देंगे. हम 17 महीने में जितने रोड और पुल-पुलिया दिए हैं उतना ये एनडीए में बैठे हुए लोग नहीं दिए. दरभंगा एयरपोर्ट का क्या हालत है? इतना टिकट महंगा है. दिल्ली तक का जितना टिकट महंगा है आप उतने में दिल्ली से दुबई चले जाइएगा. डीएमसीएच का अस्तित्व पर कोई असर नहीं पड़े उसके लिए हमने एम्स के लिए अलग जगह दी. शोभन में हमने प्रस्ताव दिया. इसको लेकर केंद्र को चिट्टी भेजी. स्वास्थ्य मंत्री के रूप में हमने यह काम किया. हमने मुख्यमंत्री को बोला था ताकि दरभंगा विस्तार कर सके और विकास हो सके. यह सारा काम हम लोगों ने किया. एक बार सरकार बनेगी तो जरूर मिथिलांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन हम जरूर करवाएंगे.

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: 'हम सभी जब रात में शराब पीते हैं तो भी...', जीतन राम मांझी ने खोली नीतीश सरकार की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget