एक्सप्लोरर

Bihar Elections: 5 दिन 11 जिले..., बिहार में एक और यात्रा करेंगे तेजस्वी यादव, क्या है RJD की अगली चुनावी रणनीति?

Tejashwi Yadav Bihar Adhikar Yatra: तेजस्वी यादव इस बार अकेले ही मैदान में उतरकर जनता से जुड़ने की कोशिश करेंगे. इससे पहले वो राहुल गांधी के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में अपनी ताकत दिखा चुके हैं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ 'वोट अधिकार यात्रा' करने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक और यात्रा पर निकलने वाले हैं. तेजस्वी यादव अब 'बिहार अधिकार यात्रा' पर जाएंगे. आगामी चुनाव को देखते हुए यात्रा काफी अहम मानी जा रही है.

जहानाबाद से शुरुआत वैशाली में समापन

जानाकरी के मुताबिक ये यात्रा जहानाबाद से शुरु होगी और इसका समापन वैशाली में होगा. ये 16 सितंबर से शुरु होगी और 20 सितंबर तक चलेगी. यात्रा जहानाबाद से निकलकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर और वैशाली जिलों से गुजरेगी. यात्रा के दौरान तेजस्वी चुनाव को लेकर महागठबंधन का एजेंडा जनता के सामने रखेंगे.

बिहार एवं केंद्र सरकार को वादा खिलाफी के मुद्दे पर घेरेंगे. बताएंगे किस तरह केंद्र एवं बिहार सरकार ने बिहार के लोगों के साथ हकमारी की. कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. जमीनी हालात का फीडबैक लेंगे. किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है यह बतायेंगे. SIR का मुद्दा भी उठाएंगे. सभी विधायकों, सांसदों, जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों को यात्रा की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. 

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी के साथ मिलकर वो वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान के विरोध में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल चुके हैं, जिसे राजनीतिक जानकार काफी हद तक सफल बताते हैं. इसी सफलता को देखते हुए तेजस्वी ने एक और यात्रा का निर्णय ले लिया है, जो चुनाव के लिहाज से काफी कारगर साबित हो सकती है. 

विपक्ष की ताकत दिखाने की होगी कोशिश

तेजस्वी यादव इस बार अकेले ही मैदान में उतरकर जनता से जुड़ने की कोशिश करेंगे. आरजेडी नेताओं का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार की जनता के असल मुद्दों को उठाने और विपक्ष की ताकत दिखाने का एक जरिया है. अब देखना ये कि तेजस्वी यादव की इस यात्रा को पब्लिक का कितना सपोर्ट मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर RJD का रुख सख्त, कहा- AIMIM ने खोल दी अपनी पोल, क्या बोली JDU?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget