एक्सप्लोरर

Bihar Election: 'मैं RJD में वापसी से बेहतर मौत चुनूंगा', तेजप्रताप यादव की दो टूक

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो सत्ता के भूखे नहीं हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सर्वोपरि है.

बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में लौटने से बेहतर मौत को चुनेंगे. कुछ महीने पहले उनके पिता और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था. तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने नयी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ (जेजेडी) बनाई है और वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. यह वही सीट है, जहां से उन्होंने 2015 में पहली बार चुनाव लड़ा था.

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना!

तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई और महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर भी अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘‘सत्ता उसी को मिलती है जिसे जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो.’’ 

मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं- तेजप्रताप

इसके आगे उन्होंने कहा, ‘‘मैं आरजेडी में लौटने से बेहतर मौत को चुनूंगा. मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं. मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सर्वोपरि है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मेरे लिए सबसे बड़ी बात जनता की सेवा करना है. मैं ईमानदारी से ऐसा करता हूं और लोग मुझसे प्यार व भरोसा करते हैं.’’

तेजस्वी के करीबी मुकेश रौशन महुआ से उम्मीदवार

महुआ क्षेत्र से अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए तेजप्रताप ने कहा, ‘‘मैं राजनीति में आने से बहुत पहले से इस क्षेत्र से जुड़ा रहा हूं. लोग कहते हैं कि जब मैं विधायक था तब वे खुश थे क्योंकि उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाता था. अब वे कहते हैं कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है.’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मौजूदा आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को किसी बड़ी चुनौती के रूप में नहीं देखते. मुकेश को तेजस्वी का करीबी माना जाता है.

काफी समय से माता-पिता से बात नहीं हुई- तेजप्रताप

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय अपनी दिवंगत दादी मरिचिया देवी की तस्वीर लगाई थी. इस पर उन्होंने कहा, ‘‘बिलकुल, उन्हीं के आशीर्वाद से मेरे पिता राजनीति में आगे बढ़े थे.’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने माता-पिता से भी आशीर्वाद लिया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘काफी समय से हमारी बात नहीं हुई है, लेकिन मैं जानता हूं कि उनका आशीर्वाद मेरे साथ है.’’

मैं छोटे भाई पर सुदर्शन चक्र नहीं चला सकता- तेजप्रताप

अपने भाई तेजस्वी के साथ पुराने रिश्ते को याद करते हुए तेजप्रताप ने कहा, ‘‘वह मेरा छोटा भाई है. उस पर मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा. मैं उस पर सुदर्शन चक्र नहीं चला सकता.’’ तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में तरह-तरह की घोषणाएं होती रहती हैं, लेकिन सत्ता वही पाता है जिसे जनता का आशीर्वाद मिलता है.’’

बीजेपी और RSS पर क्या बोले?

हालांकि उन्होंने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भी आड़े हाथों लिया और कहा, ‘‘लोग अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नापाक साजिशों में नहीं आने वाले हैं.’’

महुआ की जनता मेरा परिवार- तेजप्रताप

अपनी नयी पार्टी जेजेडी के चुनाव चिन्ह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी अलग नहीं है. महुआ की जनता मेरा परिवार है. मैं अब अपनी पार्टी के तहत चुनाव लड़ रहा हूं, जिसका चुनाव चिन्ह ‘ब्लैकबोर्ड’ है.’’ उन्होंने अपने साथ मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘यह स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी को अपनी आंखों से देखा है. इससे बड़ी प्रेरणा मुझे क्या चाहिए?’’

प्रशांत किशोर मूल रूप से व्यापारी हैं- तेजप्रताप

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करते हुए तेजप्रताप ने कहा, ‘‘वह मूल रूप से व्यापारी हैं. वे संसाधन जुटाकर पार्टियों का प्रचार अभियान चलाते हैं. वही काम वे अब भी कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget