एक्सप्लोरर

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर, आज नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. कुछ दिनों पहले ही उनके पिता ने आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित किया था.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज (शुक्रवार) अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. वे शाम 5 बजे अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसमें नई पार्टी/संगठन के बारे में जानकारी दी जा सकती है. कुछ दिनों पहले ही उनके पिता ने आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित किया था. इतना ही नहीं परिवार से भी बाहर कर दिया था.

बिहार विधानसभा चुनाव में दिखा सकते हैं दम

दरअसल इसी साल (2025) बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. तेज प्रताप यादव अभी वर्तमान में हसनपुर से विधायक हैं. 2015 से 2020 तक वे महुआ से विधायक रह चुके हैं. प्रदेश में चुनावी माहौल है और ऐसे वक्त में जब उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया है तो वे अब अलग अपनी राह देख रहे हैं. माना जा रहा है कि वो बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखा सकते हैं.

क्या था पार्टी-परिवार से दूर होने का कारण?

बता दें कि पूरा मामला अनुष्का यादव से जुड़ा है. एक तरफ तेज प्रताप यादव का पहले से ऐश्वर्या राय के साथ तलाक का केस चल रहा है तो दूसरी ओर उन्होंने खुद ही कुछ दिनों पहले सार्वजनिक कर दिया था कि वे अनुष्का के साथ रिश्ते में हैं. यह बात जैसे ही उन्होंने एक्स के जरिए बताई तो उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया. परिवार से भी बाहर कर दिया. 

लालू यादव ने क्या कहा था?

तेज प्रताप पर एक्शन की जानकारी खुद लालू ने एक्स के जरिए दी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं." 

आगे लिखा था, "अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है. धन्यवाद."

क्या अनुष्का यादव भी होंगी तेज प्रताप के साथ?

नई पार्टी की खबर सामने आने के बाद एक चर्चा और शुरू हो गई है और वो अनुष्का यादव से जुड़ी हुई है. चर्चा है कि अनुष्का यादव भी तेज प्रताप की पार्टी में शामिल हो सकती हैं. हालांकि इस पर अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है, लेकिन देखा जाए तो राजनीति में कुछ भी संभव है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget