एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने लालू यादव के बेटों पर कसा तंज, कहा- जब झारखंड के मंत्री पढ़ाई कर सकते हैं, तो आपके बेटे क्यूं नहीं

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव के बेटों पर तंज कसते हुए कहा कि जब 53 साल के मंत्री आगे की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं, तब लालू प्रसाद के दोनों युवा पुत्रों को फिर से स्कूल-कॉलेज में दाखिला क्यों नहीं लेना चाहिए?

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को ट्वीट कर सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. अब उनके ट्वीट पर सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पलटवार किया है. सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए लिखा, " चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद जब झारखंड सरकार की मेहरबानी से कैदी के बजाय अघोषित राजकीय अतिथि बने हुए हैं, तब उन्हें रूई-सूई जैसी फूहड़, हास्यास्पद और तथ्यहीन तुकबंदी करने के बजाय राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से प्रेरणा लेनी चाहिए."

सुशील मोदी ने लिखा, " जब 53 साल के मैट्रिक पास मंत्री लोकनिंदा का आदर करते हुए आगे की पढ़ाई करने के लिए बेरमो के इंटर कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं, तब लालू प्रसाद के दोनों युवा पुत्रों को फिर से स्कूल-कॉलेज में दाखिला क्यों नहीं लेना चाहिए?" उन्होंने शिक्षा मंत्री की तारीफ करते हुए लिखा, " शिक्षा मंत्री महतो को बधाई कि उन्होंने अपने आचरण से बड़ी शिक्षा दी और लोकतंत्र में लोकलाज को प्रतिष्ठित किया."

सुशील मोदी ने लिखा, "बिहार सरकार की तत्परता से प्रतिदिन कोरोना जांच का दायरा बढ़ कर 83 हजार से ज्यादा हो गया है. एक दिन में 2900 से ज्यादा मरीज कोरोना को हराने में सफल हो रहे हैं. लॉकडाउन के नियमों के पालन में सख्ती और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक जांच की सुविधा बढ़ने से संक्रमण की कड़ी टूटने लगी है. नए मामले मिलने की दर 24 फीसद घटी है."

उन्होंने ट्वीट कर बताया, " अब सब्जी वाले, रिक्शा-ठेला- टेम्पू चलाने वालों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी." वहीं आरजेडी पर हमला बोलते हुए उन्होंने लिख कि, " अगर आरजेडी को नकारात्मक आंकड़ों में ही रुचि है और वह बिहार को बदनाम ही करना चाहते हैं तो उसे लालू-राबड़ी काल के स्वास्थ्य सहित हर विभाग की परमार्मेंस पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, जिनके शासन में रोजाना सिर्फ 39 लोग अस्पताल आते थे, वे किस मुंह से सवाल उठा रहे हैं?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget