एक्सप्लोरर

टीकाकरण को लेकर सुशील मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- RJD ने वैक्सीन में लगाई ‘संदेह की सुई’  

कोरोना वैक्सीन को लेकर राजद-कांग्रेस के लोगों ने जितनी गैरजिम्मेदराना बयानबाजी की उसका हुआ दुष्परिणाम.सुशील मोदी ने कहा- मुफ्त टीकाकरण की टीम का स्वागत करने के बजाए गांव के लोगों ने इससे बना ली है दूरी.

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्य सभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बाढ़ आने वाले जिलों में कोरोना वैक्सीन का टीका 15 जुलाई के पहले तक लगाए जाने के लिए सरकार से आग्रह किया है. वहीं, दूसरी ओर आरजेडी और कांग्रेस पर उन्होंने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर निशाना साधा है.

रविवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर राजद-कांग्रेस के लोगों ने जितनी गैरजिम्मेदराना बयानबाजी की, उसका दुष्परिणाम सबसे ज्यादा गरीबों-ग्रामीणों के बीच दिख रहा है. मुफ्त टीकाकरण की टीम का स्वागत करने के बजाए गांव के लोग इससे दूरी बनाकर रह रहे हैं.

ओछी राजनीति कर बने गरीबों के जान के दुश्मन

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक तरफ वैक्सीन की कमी का अनर्गल आरोप लगाया तो दूसरी तरफ टीकाकरण में बाधा डालने के लिए वैक्सीन में संदेह की सुई लगाई. गरीबों के मसीहा बनने वाले ही खुद टीके न लगाने की ओछी राजनीति कर गरीबों की जान के दुश्मन बने हैं.

बाढ़ग्रस्त वाले इलाकों में तेजी से हो वैक्सीनेशन

बाढ़ग्रस्त इलाकों को लेकर सुशील मोदी ने सरकार से आग्रह किया कि उत्तर बिहार के 22-25 जिले हर साल बाढ़ग्रस्त होते हैं, इसलिए राज्य सरकार को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर ऐसे जिलों में 15 जुलाई से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीका लगाया जाना चाहिए. इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए वैक्सीन की ज्यादा डोज उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार से भी आग्रह किया जाना चाहिए.

देश में सबसे तेज टीकाकरण और राज्यों में व्यवहारिक लॉकडाउन लागू करने का अच्छा असर हुआ है. कोरोना संक्रमण की दर कम हुई. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लॉकडाउन में छूट बढ़ने के साथ लोग मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बरतने जैसी सावधानी के प्रति लापरवाही बरतने लगे हैं. ऐसा करना कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है, इसलिए सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के प्रवेश अभी वर्जित ही रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

भोजपुरः बुजुर्ग की हत्या के बाद दबंगों ने जमीन में दफना दिया था शव, SP से गुहार के बाद निकाली गई लाश

बिहारः 20 दिन के बच्चे की कोरोना वायरस से मौत, ऑक्सीजन लेवल कम; सर्दी-खांसी समेत कई लक्षण मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget