एक्सप्लोरर

CAA नहीं... ये मरहम! सुशील कुमार मोदी ने बताए नागरिकता संशोधन कानून के फायदे

Citizenship Amendment Act: सुशील मोदी ने कहा कि सीएए लागू कर बीजेपी ने अपना संकल्प और संविधान निर्माताओं का सपना पूरा किया. चुनाव से जोड़ कर क्यों देखा जा रहा है?

पटना: नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर मचे बवाल के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने इसके फायदे बताए हैं. मंगलवार (12 मार्च) को बयान जारी करते हुए बीजेपी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया. कहा कि यह कानून देश-विभाजन की ऐतिहासिक त्रासदी के घावों पर मोदी का मरहम साबित होगा.

योजना का लाभ मिलेगा... बन सकेंगे मतदाता

सीएए को लेकर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इससे पड़ोसी मुस्लिम राष्ट्रों में प्रताड़ित अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लगभग लाखों लोगों को भारत में नए सिरे से सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलना आसान होगा. मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देशों में लंबी प्रताड़ना और अपमान झेल कर भारत में शरण लेने को विवश लोग अब यहां राशन कार्ड बनवा कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे. मतदाता भी बन सकेंगे. इस मानवतावादी पहल का विरोध क्यों?

'मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए हो रहा विरोध'

सुशील मोदी ने कहा कि सीएए लागू कर बीजेपी ने अपना संकल्प और संविधान निर्माताओं का सपना पूरा किया, जबकि संविधान की दुहाई देने वाले आरजेडी, कांग्रेस और वामदल केवल मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए इस कानून का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस कानून को चार साल पहले संसद पारित कर चुकी है, उसके क्रियान्वयन को चुनाव से जोड़ कर क्यों देखा जा रहा है? इसमें साम्प्रदायिकता कहां है?

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि जिन पड़ोसी देशों में मुसलमान बहुसंख्यक हैं और सत्ता धर्मनिरपेक्षता में विश्वास नहीं करती वहां के गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों की पीड़ा भारत के विपक्षी दलों को क्यों नहीं दिखती? राहुल गांधी, ममता बनर्जी और लालू प्रसाद का अल्पसंख्यक-प्रेम एक धर्म-विशेष तक सीमित क्यों हैं? 

सुशील मोदी ने कहा, "बांग्लादेश में अपना घर-बार छोड़कर पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों में शरण लिए मतुआ समुदाय के लाखों पीड़ित हिंदुओं को सीएए लागू कर भारत सरकार ने वर्षों बाद खुल कर होली मनाने का अवसर दिया. इनके सूने जीवन में रंग भरने वाला कानून विपक्ष को काला क्यों लगता है?"

यह भी पढ़ें- 'एक विशेष समाज खुद को...', नागरिकता संशोधन कानून पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget