एक्सप्लोरर

'एक विशेष समाज खुद को...', नागरिकता संशोधन कानून पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया

RJD on Citizenship Amendment Act: आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि संविधान हमारा धर्मनिरपेक्ष है. इसमें सभी धर्मों के प्रति सम्मान व साथ लेकर चलने का दिशा निर्देश है.

पटना: नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) यानी सीएए (CAA) को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है कि यह चुनावी स्टंट है. यह वजह है कि इसे लोकसभा के चुनाव से पहले लागू किया गया है. एक तरफ बीजेपी इसको लेकर बीजेपी का कहना है कि इसे किसी को नुकसान नहीं है तो वहीं लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी आरजेडी (RJD) की ओर से मंगलवार (12 मार्च) को तीखी प्रतिक्रिया दी गई है.

सीएए पर आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि संविधान हमारा धर्मनिरपेक्ष है. इसमें सभी धर्मों के प्रति सम्मान व साथ लेकर चलने का दिशा निर्देश है. सीएए से एक विशेष समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है. बीजेपी समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है.

'जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया गया लागू'

एजाज अहमद ने कहा, "पिछले पांच साल में केंद्र सरकार को सीएए की याद क्यों नहीं आई? लोक चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने इसको इसलिए लागू किया ताकि नाकामियों से जनता का ध्यान भटका सके, लेकिन केंद्र का यह दांव उनको खुद उल्टा पड़ने वाला है. बीजेपी के किसी भी चुनावी एजेंडा में जनता आने वाली नहीं. महंगाई कम क्यों नहीं हुई? हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा पूरा क्यों नहीं हुआ? केंद्र सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए."

बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को देश भर में लागू कर दिया है. इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से सोमवार (11 मार्च) को अधिसूचना जारी की गई. सीएए लागू किए जाने के बाद अब 31 दिसंबर 2014 तक पड़ोसी देश- बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासी, हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता दी जाएगी.

सीएए को दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था और बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई थी. हालांकि, इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. इसके बाद यह कानून लागू नहीं हो सका था.

यह भी पढ़ें- CAA के विरोध पर ममता बनर्जी को अश्विनी चौबे ने घेरा, 'दीदी' का नाम लेते हुए दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget