एक्सप्लोरर

Bihar Politics: I.N.D.I.A में संयोजक को लेकर सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- गठबंधन में बनाने को तैयार ही नहीं

Sushil Kumar Modi Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, 'इंडिया' में संयोजक पद को लेकर उन्होंने सीएम नीतीश को घेरा.

पटना: 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की चौथी बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा संयोजक पद ठुकराए जाने की चर्चा है. वहीं, इस पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शनिवार को कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में जब कोई नीतीश कुमार को संयोजक बनाने को तैयार ही नहीं है, तब कहा जा रहा है कि उन्होंने पद लेने से इनकार कर दिया. गठबंधन की चार बैठकों के बाद भी संयोजक पद पर कोई सहमति नहीं बनी. सीट साझेदारी का मामला भी जहां का तहां है. बंगाल, केरल और यूपी में तो दूर-दूर तक सीट साझेदारी पर सहमति की संभावना नहीं है.

'ममता दीदी नीतीश कुमार के नाम पर सहमत नहीं हैं'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अनुसार ममता दीदी नीतीश कुमार के नाम पर सहमत नहीं हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बातचीत में न ममता बनर्जी शामिल हुईं, न उनकी पार्टी की ओर से कोई शामिल हुआ. पीएम उम्मीदवार तो दूर की बात,  संयोजक बनाने के लिए भी किसी नाम पर कोई सहमति नहीं बनी.

बैठक में ये रहे मौजूद

बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन की आज (13 जनवरी) ऑनलाइन वर्चुअल बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल, ललन सिंह और संजय झा के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के अलावा अन्य नेताओं ने भाग लिया. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संयोजक पद के अलावा सीट बंटवारे की व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

ये भी पढे़ं: Exclusive: …तो इसलिए भी संयोजक बनने से नीतीश ने किया इनकार? ममता बनर्जी और PK ने सेट किया था 'प्लान'!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget