एक्सप्लोरर

Exclusive: …तो इसलिए भी संयोजक बनने से नीतीश ने किया इनकार? ममता बनर्जी और PK ने सेट किया था 'प्लान'!

INDIA Alliance Virtual Meeting: सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने कहा है कि ममता बनर्जी नीतीश कुमार के नाम से सहमत नहीं हैं. इसके बाद नीतीश ने कहा कि उन्हें संयोजक नहीं बनना है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की शनिवार (13 जनवरी) को हुई वर्चुअल मीटिंग में साफ कर दिया कि उन्हें संयोजक नहीं बनना है. इस बैठक में कई दलों के नेता शामिल भी नहीं हुए. ऐसे में सवाल है कि इसके पीछे की वजह क्या है? नीतीश कुमार ने अपनी मर्जी से यह कहा है या फिर इन सबके पीछे कोई खेल है? क्या ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का कोई प्लान था?

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में सभी दलों के नेता ने नीतीश कुमार को संयोजक बनने पर सहमति जता दी. सीताराम येचुरी ने सबसे पहले नीतीश कुमार का नाम लिया, इसी बीच राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी नीतीश कुमार के नाम से सहमत नहीं है. इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा दिया कि मुझे संयोजक नहीं बनना है.

अब समझिए नीतीश के ना के पीछे का खेल

कभी नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर का इसके पीछे हाथ बताया जाता है. हालांकि अभी प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच काफी दूरियां बनी हुई हैं और वह आए दिन नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं. वर्तमान में प्रशांत किशोर ना तो इंडिया गठबंधन में हैं ना एनडीए गठबंधन में हैं, लेकिन पर्दे के पीछे से उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ा खेल खेल दिया है.

'...तो नीतीश कुमार को संयोजक बनने से रोकना होगा'

प्रशांत किशोर ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते हैं. सूत्रों के अनुसार उन्होंने ममता बनर्जी को यह सलाह दी था कि अगर आप नीतीश कुमार को चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नहीं बनने देना चाहती हैं या अपने विकल्प को आगे करना चाहती है तो नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से रोकना होगा. ममता बनर्जी ने प्रशांत किशोर की बातों को माना और इसी को लेकर ममता बनर्जी शनिवार की बैठक में भी शामिल नहीं हुईं. बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे का नाम ले लिया था और उस पर अरविंद केजरीवाल ने भी सपोर्ट कर दिया था. ऐसे में नीतीश कुमार के ऐतराज की वजह प्रशांत किशोर को माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Samrat Choudhary Reaction: नीतीश कुमार के 'इनकार' को कैसे देख रही BJP? सम्राट चौधरी ने कह दी ये बड़ी बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget