एक्सप्लोरर

बिहार कांग्रेस के 3 विधायक जो हैदराबाद नहीं गए वो कहां हैं? मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया ये बड़ा दावा

Bihar Politics: सुमित सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 16 विधायक गए हैं तो कम ही न हैं. उनके 19 विधायक हैं. तीन विधायक अभी भी नहीं गए हैं. यह सोचने वाली बात है कि जो नहीं गए हैं वह कहां हैं.

पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. अब 12 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है. इसको लेकर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है. तेजस्वी यादव लगातार यह कह रहे हैं कि अभी तो खेल होना बाकी है. इस बीच कांग्रेस के 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया है, लेकिन तीन विधायक नहीं गए हैं. इसको लेकर मंत्री सुमित कुमार सिंह (Sumit Kumar Singh) ने बड़ा दावा किया है.

एनडीए में शामिल निर्दलीय विधायक और बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा, "कांग्रेस के विधायकों से हमको क्या लेना देना है. हमें तो एनडीए के विधायकों से मतलब है. 16 विधायक गए हैं तो कम ही न हैं. उनके 19 विधायक हैं. तीन विधायक अभी भी नहीं गए हैं तो यह भी सोचने वाली बात है कि जो नहीं गए हैं वह कहां हैं." उन्होंने दावा करते हुए कहा कि निश्चित तौर वह लोग कांग्रेस से कहीं न कहीं संतुष्ट नहीं होंगे इस कारण तीन विधायक नहीं गए हैं.

तेजस्वी यादव को दिया करारा जवाब

सुमित सिंह ने कहा कि हम लोग जोड़-तोड़ में विश्वास नहीं करते हैं. हम लोग जोड़ने में विश्वास करते हैं. हम लोगों के साथ अगर कोई जुड़ता है तो स्वागत है. उन्होंने कहा कि हमने तो शुरू दौर से ही जेडीयू को समर्थन दिया है. वहीं तेजस्वी यादव को भी करारा जवाब दिया. कहा कि हम लोग भी खेल खेलना जानते हैं. अगर वह (तेजस्वी) खेल की बात कर रहे हैं तो हम लोग भी खिलाड़ी रहे हैं. थोड़ा बहुत तो खेलना जानते हैं.

दरअसल मंत्री सुमित सिंह को नई सरकार में विभाग मिलने के बाद आज सोमवार को वो विश्वरैया भवन स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने पहुंचे थे. यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस पर उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें इस विभाग के लिए मौका दिया है. जो पहले का काम बचा हुआ था वह जल्द पूरा करेंगे."

यह भी पढ़ें- '...तो खेल होगा', पदभार लेते ही एक्शन में नीतीश कुमार के मंत्री, तेजस्वी यादव को दिया सीधा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget