एक्सप्लोरर

AIIMS Patna: पटना एम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, बदमाशों ने बाइक से किया पीछा, मामला दर्ज

Patna News: पटना एम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई. पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

AIIMS Patna: पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना की एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. फुलवारीशरीफ-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में डॉक्टर ने कहा है कि जब वह शुक्रवार सुबह अपनी स्कूटी से एम्स जा रही थी, तो मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया और उसके साथ तीखी बहस भी की. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

महिला डॉक्टर ने क्या कहा?

वहीं, महिला डॉक्टर के अनुसार यह घटना तब हुई जब वह अकेली थी. महिला डॉक्टर ने बताया कि जब अस्पताल से बाहर निकली तो कुछ बदमाशों ने छेड़खानी शुरू कर दी. चिकित्सक ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. बदमाशों पीछा एक किलोमीटर तक किया, जिसमें बदमाशों ने उन्हें परेशान करने का प्रयास किया. डॉक्टर किसी तरह थाने पहुंची तब तीनों आवारा वहां से चंपत हो गए. वहीं, महिला डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. 

सुरक्षा को लेकर उठ रहे हैं सवाल

इस घटना के बाद महिला डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों में चिंता है. सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले कोलकाता के आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ रेप की घटना हुई थी. अस्पताल में कैंपस में ही घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना को लेकर पूरे देश भर में बवाल मच गया था. जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था.

(पीटीआई से भी जानकारी)

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'अधिकारियों को शराबबंदी पसंद है, उनके लिए इसका मतलब है मोटी कमाई': पटना उच्च न्यायालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
चिराग पासवान की पार्टी ने CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की यह इच्छा है'
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, 'जब आप हमें...'
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल ने कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget