एक्सप्लोरर

Bihar News: इंसानियत हुई शर्मसार! पहले युवती के साथ की दरिंदगी... फिर गेहूं के खेत में पेट्रोल छिड़क कर जलाया

Gopalganj News: युवती की हत्या कर शव जलाने के मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी हथुआ थाने के चौकीदार सूरज चौधरी ने दर्ज करायी है.

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने एक युवती की हत्या कर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया. घटना हथुआ थाने के बड़ा कोइरौली गांव की है. गुरुवार की सुबह गेहूं के खेत में अधजला शव मिला. पुलिस पहुंची तो 95 फीसद हिस्सा जल चुका था. आग को बुझाने के बाद पुलिस ने शव को फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर भेज दिया. मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह बड़ा कोइरौली गांव के समीप चंवर में गेहूं के खेत में आग जलता हुआ दिखाई दिया. फसल को देखने के लिए खेत में निकले किसानों ने जलती हुई शव देखी. किसानों ने इसकी सूचना हथुआ पुलिस को दी. हथुआ इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी, हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. तब तक शव पूरी तरह जल चुका था.

खेत में लाकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगायी गई
ऐसा बताया जाता है कि युवती की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए गेहूं के खेत में लाकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई गई है. हालांकि युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. युवती के निःशक्त के लिए पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. वहीं घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. लेकिन शव को पहचानने से लोगों ने इंकार कर दिया. वहीं शव के बचे पैर में जिंस एवं चप्पल से पुलिस पहचान करने में जुटी है.

चौकीदार ने कराई हत्या की प्राथमिकी
युवती की हत्या कर शव जलाने के मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी हथुआ थाने के चौकीदार सूरज चौधरी ने दर्ज कराई है. जिसमें आरोप लगाया है कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गेहूं के खेत में शव को लाकर जलाया जा रहा था. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को देख अपराधी फरार हो गए. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.

प्रेम-प्रसंग या ऑनर किलिंग? जांच शुरू 
युवती की हत्या और शव को पेट्रोल से जलाने के मामले में पुलिस ने हाई लेवल की जांच शुरू कर दी है. हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग या ऑनर किलिंग, पुलिस दोनों ही बिंदु पर जांच कर रही है. पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर छानबीन कर रही है. यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं युवती को धोखे से बुला कर उसके प्रेमी के द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाया गया.

दूसरी तरफ यह भी कयास लगाई जा रही है कि परिजन युवती के प्रेम-प्रसंग को लेकर उसे मारपीट की हो. इससे आजिज होकर युवती घर में ही खुदकुशी कर ली हो. ऐसे में परिजन साक्ष्य छुपाने को लेकर शव गेहूं के खेत में लाकर जला रहे हों. माना यह भी जा रहा है कि कहीं युवती के परिजन ही उसकी हत्या कर शव को जलाया हो. फिलहाल मामला जो कुछ भी हो, पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि युवती की पहचान कर इस मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मधेपुरा में दो बाइक सवार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, मौके पर एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget