एक्सप्लोरर

Bihar Crime: गोपालगंज में वृद्ध की हत्या, पहले गले में रस्सी बांधकर उसकी पिटाई की फिर अधमरा होने के बाद मारी गोली

Gopalganj News: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के खैरटिया बाजार की घटना है. पुलिस घटना की वजह चुनावी रंजिश बता रही है. इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है.

गोपालगंजः मीरगंज थाना क्षेत्र के खैरटिया बाजार में गुरुवार की रात एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी. शख्स की पहचान मीरगंज थाने के तरउचक गांव के रहनेवाले 62 वर्षीय सुभाष सिंह के रूप में की गई है. इस घटना ने परिवार को आंसूओं में डूबो दिया है. दहशत की वजह से शुक्रवार को व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकान बंद रखी. गोली मारने के पहले वृद्ध के गले में रस्सी डालकर उसकी पिटाई की गई और अधमरा होने के बाद उसे गोली मारी गई है. वहीं दूसरी ओर पुलिस घटना की वजह चुनावी रंजिश बता रही है.

जानकारी के मुताबिक तरउचक गांव के रहनेवाले सुभाष सिंह की पांच बेटियां हैं. परिवार चलाने के लिए खैरटिया बाजार में बेटी से पैसे लेकर पान की दुकान खोली थी. सुभाष सिंह घर नहीं जाकर अपनी दुकान के पास ही सोते थे. शुक्रवार सुबह जब वारदात की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया. इसी साल सुभाष सिंह की सबसे छोटी बेटी अंशू कुमारी की शादी होने वाली थी. इसके पहले इस घटना से परिवार के लोगों को शोक में डुबो दिया है.

यह भी पढ़ें-  MNSSBY: 12वीं पास हैं और नहीं है नौकरी तो बिहार में उठाएं स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया

वहीं, घटना की जांच करने पहूंची मीरगंज थाने की पुलिस का कहना है कि चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने किसी खास व्यक्ति को सपोर्ट करने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है जिससे पूछताछ चल रही है.

बताया जाता है कि खैरटिया बाजार का इलाका हथुआ प्रखंड का है. यहां 24 अक्टूबर को मतदान हुआ था और 26 को मतगणना हुई. चुनाव बीतने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है. हत्या के बाद इलाके के लोगों में इस कदर खौफ है कि कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

सुभाष की बड़ी बेटी सुनीता देवी ने बताया कि परिवार चलाने के लिए पिता को  50-60 हजार रुपये देकर गुमटी में दुकान खोलवाई थी. परिवार का भरण-पोषण पान की दुकान से चल रहा था. मगर किसकी नजर लगी और हत्या कर दी. गले में रसी लगाकर पिटाई के बाद गोली मारी गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर भड़के सुशील कुमार मोदी, राहुल गांधी से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget